बंशीधर नगर :
*पेंशन प्रपत्र में संशोधन का प्रस्ताव पारित, नई पेंशन के तहत सेवानिवृत कर्मचारी अब कर सकेंगे पेंशन का ऑनलाइन आवेदन:- सुशील
गढ़वा झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार,जिला प्रवक्ता डॉ कृष्ण कुमार यादव एवं जिला मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि आज दिनांक 23 फरवरी 2024 को मंत्रिमंडल की बैठक में नई पेंशन योजना के तहत सेवानिवृत कर्मियों को *पुरानी पेंशन प्रदान करने हेतु भरे जाने वाले पेंशन प्रपत्र के प्रारूप में संशोधन का प्रस्ताव पारित किया गया।
विदित हो कि राज्य सरकार ने 01 सितंबर 2022 से अपने राज्य कर्मियों के लिए नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल किया है। सरकार के निर्णयानुसार पुरानी पेंशन योजना का लाभ उन कर्मचारियों को भी मिलेगा जो 01 सितंबर 2022 से पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं और पेंशन की अर्हता रखते हैं।
ऐसे में राज्य में पुरानी पेंशन की अर्हता रखने वाले लगभग 2000 कर्मचारी सेवानिवृत्ति के उपरांत पुरानी पेंशन का इंतजार कर रहे थे, *इनमें से कुछ कर्मचारी सरकार की शर्तों के अनुसार नई पेंशन योजना में जमा सरकार का अंशदान एवं उसका लाभांश भी सरकारी मद में जमा कर चुके हैं. परंतु पेंशन पोर्टल पर आवेदन करने में वे कठिनाइयों का सामना कर रहे थे।
राज्य सरकार ने महालेखाकार के सुझाव पर पेंशन प्रपत्र में बदलाव किया है तथा अब पेंशन का आवेदन करते समय कर्मचारी सरकार को जमा किए गए अंशदान का ब्यौरा भी फार्म में भर सकेंगे।
आज के कैबिनेट के निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन तथा नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि "आज के निर्णय के लिए राज्य के समस्त कर्मचारी अपनी सरकार के प्रति आभारी हैं तथा यह दिखाता है कि सरकार अपने निर्णय को धरातल पर उतारने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
राज्य कर्मियों के सतत संघर्ष और तत्कालीन मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन जी के लोक कल्याणकारी सोच के बदौलत राज्य कर्मियों को शेयर बाजार आधारित नई पेंशन योजना से छुटकारा मिला है और उनका बुढ़ापा सुरक्षित हुआ है अब उम्मीद है कि अगले एक से दो महीने में सेवानिवृत कर्मियों को पेंशन मिलना प्रारंभ हो जाएगा।
आदित्य कुमार नायक ने शनिवार को नए थाना प्रभारी के रुप में कार्य भार संभाला।
आदित्य कुमार नायक ने शनिवार को नए थाना प्रभारी के रुप में कार्य भार संभाला। इससे पूर्व आदित्य कुमार नायक प्रभारी थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत थे। आदित्य कुमार नायक धनबाद जिले से गढ़वा जिले में आए हैं। थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण करने के बाद नायक ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता अपराध नियंत्रण व अवैध शराब पर अंकुश लगाना है।
साथ ही जुआ खेलने वालों व सोशल मीडिया पर विशेष नजर रहेगी। थाना क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं को खुलकर रखें, हर संभव उसका समाधान किया जाएगा। हर मामले का निष्पक्ष तरीके से निष्पादन करना मेरी प्राथमिकता सूची में शामिल है। लोगों को न्याय दिलाना मेरा प्रथम कर्तव्य है। अपराध व अपराध कर्मियों पर पैनी नजर रहेगी। अपराधियों का स्थान जेल की सलाखों के पीछे है। अवैध शराब बनाने वाले लोग इस धंधे को छोड़कर दूसरा धंधा अपना लें। अन्यथा पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने सभी दुकानदारों के लिए निर्देश जारी किया है। अमरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा है कि कोई भी दुकानदार अपने दुकान की सफाई कर कचड़ा रोड पर ना रखें।
सभी दुकानदार अपने दुकान के बाहर एक डस्टबिन रखें। दुकान की सफाई करने के बाद कचड़ा डस्टबिन में डालें। नगर पंचायत की गाड़ी आने पर उस कचरे को गाड़ी में डाल दें। ऐसा नहीं कर यदि दुकानदार रोड पर कचड़ा रखते हैं या नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के द्वारा सड़क की सफाई करने के बाद यदि दुकानदार रोड पर कचड़ा लगाते हैं तो संबंधित दुकान पर फाइन किया जाएगा। दो बार फाइन करने के बाद बावजूद यदि कचरा रोड पर रखेंगे तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

-शांति समिति की बैठक
श्री बंशीधर नगर-शब ए बरात पर्व को लेकर थाना परिसर में शनिवार को समाजसेवी हजारी प्रसाद की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये.बैठक में पुलिस अवर निरीक्षक रतन कुमार सिंह ने शब ए बारात पर्व 25 फरवरी को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील किया.उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान असमाजिक तत्वों पर नजर रहेगी.उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाये जा रहे हैं अफ़वाहों से बचे.उन्होंने कहा कि कहीं भी अप्रिय घटना होने की संभावना हो तो इसकी सूचना तत्काल रूप से पुलिस प्रशासन को दें ताकि समय पर कार्रवाई किया जा सके.उन्होंने कहा कि आपसी सौहार्द्र बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जायेगा.उन्होंने कहा कि पर्व हमें आपसी भाईचारा व प्रेम का संदेश देता है.इसलिये हम सब को मिलकर भाईचारे के साथ पर्व मनाना चाहिये.मौके पर पुअनि रवि कुमार, जिपस बाला रानी,बीससूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता,भाजपा नेता
लक्ष्मण राम,झामुमो नेता सूर्यदेव मेहता,अमरनाथ पांडेय ,सदर तौहीद खान,सरपरस्त शमीम खान,महमूद आलम सीनियर,तस्लीम खान,मुखिया संघ के अध्यक्ष फ़िरदौस आलम,कुशदण्ड मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार,चैम्बर सचिव गोपाल जायसवाल, नीरज कुमार,सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

भंडारा
बंशीधर नगर (गढ़वा):- माघ पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को ऐतिहासिक श्री बंशीधर मंदिर में श्री बंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्ट की ओर से महा भंडारे का आयोजन किया गया।
इससे पूर्व सुबह में भगवान श्री कृष्ण के सहस्त्रनाम का भक्तगणों के द्वारा अर्चन किया गया। अर्चन मंदिर के प्रधान पुजारी ब्रजकिशोर तिवारी, पंडित श्रीकेश पांडेय, पंडित अलख पांडेय, मुख्य ट्रस्टी राजेश प्रताप देव, नागेंद्र प्रसाद, सत्य प्रकाश, मुन्नीलाल, नंदूलाल श्रीवास्तव, गणेश कुमार सहित अन्य भक्तगणों के द्वारा किया गया। महा भंडारे का शुभारंभ पंडित सत्यनारायण मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री कृष्ण व माता राधिका की विधिवत पूजन-अर्चन कर मुख्य ट्रस्टी राजेश प्रताप देव ने किया। माघ पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 24 घंटे का श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ किया गया, जिसका समापन गत शुक्रवार को हुआ। मानस पाठ के समापन पर भगवान श्री कृष्ण व माता राधिका को शाम में 56 भोग अर्पित किया गया।
महा भंडारे में राजेश पांडेय, कामेश्वर प्रसाद, राजन कुमार, वीरेंद्र प्रसाद कमलापुरी, मनदीप प्रसाद, उमाशंकर प्रसाद, सुरेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगणों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।