बंशीधर नगर :
स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को बच्चों में इंग्लिश स्पोकन कौशल का विकास कैसे हो ,बिषय पर क्रिया शोध गोष्ठी का आयोजन किया गया.
गोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ धर्मचंद लाल अग्रवाल, जिला संचालक काशी प्रजापति, पूर्व प्रधानाध्यापक अनिल सिंह, सहायक शिक्षक अविनाश सहाय, कमलेश पांडेय, आशुतोष शरण सिंह, इंद्रशेखर पांडेय, अमर जायसवाल और प्रो0 विवेक विभूति थे.गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये डॉ धर्मचंद लाल अग्रवाल ने कहा की बच्चों में सुनने, लिखने और समझने के कौशल का विकास होना चाहिये. इसके लिये आचार्य एवं दीदीजी के अलावा बच्चों के माताओं को भी बुलाकर इंग्लिश स्पोकन के महत्व के बारे में समझाना और घर पर उसका क्रियान्वन करने पर जोर देना चाहिये. अविनाश सहाय ने अपना विचार व्यक्त करते हुये कहा कि बच्चों के बीच सहज भाव से इंग्लिश का दैनिक प्रयोग हो जिससे बच्चों का शब्दकोश विकास हो ,दबाव का वातावरण नहीं बनायें. सकारात्मक माहौल की ओर उन्मुख करें, जिससे बच्चे सहजता से इंग्लिश को ग्रहण कर सकें. अमर जायसवाल ने कहा कि बच्चों में स्पोकन स्किल डेवलपमेंट के लिये उनके बीच एक्टिविटी कराकर सोचने और बोलने को प्रोत्साहित करना होगा. विवेक विभूति ने कहा कि छोटे बच्चों के बीच एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग कारण और वर्ड पावर बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें.
कमलेश पांडेय ने क्रिया शोध गोष्टी पर अपना विचार व्यक्त करते हुये कहा कि सप्ताह में एक दिन इंग्लिश डे का आयोजन हो, जिससे बच्चों व शिक्षक के बीच इंग्लिश एनवायरनमेंट डेवलप हो. काशी जी ने कहा कि बच्चों के पूर्व ज्ञान के आधार पर उन्हें ग्रुप में सीखाने का प्रयास करें. अनिल सिंह ने कहा कि बच्चों के बीच उत्साह उत्पन्न करके उन्हें खेल-खेल में इंग्लिश सिखायें. इंद्रशेखर पांडेय ने कहा कि बच्चों के बीच ग्रुप डिस्कशन करना और उनकी गलतियों को नोट करके उन्हें बताने से वे जल्दी सीखेंगे.
अंत में प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने गोष्ठी को संबोधित करते हुये कहा कि बच्चों को सेंस ऑफ स्ट्रक्चर पढ़ाना है ,जिसमें बच्चे पेन को पेन ही कहे. कलम से ट्रांसलेट नहीं करे. अंत में शोध प्रमुख दीपक कुमार ने सभी आये हुए विद्वत जनों को धन्यवाद ज्ञापन किया.क्रिया शोध गोष्ठी में आचार्य विवेक कुमार, अविनाश कुमार, नंदलाल पांडेय, सुजीत कुमार दुबे, कृष्ण कुमार पांडेय, प्रसून कुमार, सत्येंद्र प्रजापति, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, सुप्रिया कुमारी, प्रियंवदा, आरती श्रीवास्तव, नेहा कुमारी, सलोनी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.