बंशीधर नगर (गढ़वा) : इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने कन्हैया चौबे को इंटक का राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया है। जबकि तिवारी ने प्रवासी मजदूर संघ का प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक नियल तिर्की को, युवा इंटक का प्रदेश अध्यक्ष राहुल प्रभात दुबे को, असंगठित मजदूर संघ का प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह को, स्टील मजदूर संघ का प्रदेश अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय को नियुक्त किया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी टीम गठित कर मजदूर हित में कार्य करने का आग्रह किया है।
बताते चलें कि इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पीके श्रीवास्तव के निधन के बाद उक्त पद की जिम्मेदारी कन्हैया चौबे को दिया गया है।