whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27203203
Loading...


भाजयुमो का युवा चौपाल कार्यक्रम को ले जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

location_on गढ़वा access_time 22-Feb-24, 06:32 PM visibility 743
Share



भाजयुमो का युवा चौपाल कार्यक्रम को ले जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आगामी युवा चौपाल कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। साथ ही नवनियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान एवं जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो को नव दायित्व के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। साथ ही युवा चौपाल कार्यक्रम को लेकर नवीन जायसवाल को जिला कार्यक्रम संयोजक एवं बिपीन तिवारी एवं राजीव रंजन पासवान को सह संयोजक बनाया गया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।
हर शक्ति केंद्र स्तर पर भाजयुमो जिला भर में युवा चौपाल लगाकर केन्द्र सरकार की उपलब्धि एवं राज्य सरकार की नाकामी को युवाओं के बिच रखेगी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका होगी। इसको लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता गांव-गांव युवा चौपाल लगाएंगे। जिससे लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धि एवं राज्य सरकार की नाकामी को बताया जा सके। भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि मोदी सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है भाजपा सरकार में देश खुशहाल हुआ है विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं युवाओं के दम पर भाजपा लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पुर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
युवा चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से जन जन तक मोदी सरकार की उपलब्धि पहुंचेगी। प्रदेश आईटी सेल संयोजक सह कार्यशाला के जिला प्रभारी सुमन सौरभ ने कहा कि युवा चौपाल के माध्यम से युवाओं के बिच मोदी सरकार के कार्यों का चर्चा किया जाएगा। सह प्रभारी आशुतोष सिंह चेरो ने कहा कि भाजयुमो युवाओं को जागृत कर फिर से मोदी सरकार को सत्ता में लाने के लिए गांव में युवाओं के बिच कार्यक्रम का आयोजन करेगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री संजय जायसवाल ने किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play