whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26477372
Loading...


उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु वर्ग छह से वर्ग नौ में नामांकन हेतु फॉर्म वितरित शुरू

location_on गढ़वा access_time 22-Feb-24, 06:04 PM visibility 698
Share



उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु वर्ग छह से वर्ग नौ में नामांकन हेतु फॉर्म वितरित शुरू


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : निदेशक झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद राँची के निर्देशानुसार राज्य के सभी 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु वर्ग छह से वर्ग नौ में नामांकन हेतु फॉर्म वितरित किया जाना प्रारम्भ हो गया है. उक्त संबंध में बताते चलें कि गढ़वा जिले के तीनों उत्कृष्ट विद्यालयों (डिस्ट्रिक्ट राजकीयकृत रामासाहु मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गढ़वा, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका गढ़वा एवं कस्तूरबा गांधी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गढ़वा)में विभिन्न वर्गो में नामांकन हेतु फॉर्म वितरित किया जाना प्रारम्भ हो गया है. आज डिस्ट्रिक्ट राजकीयकृत रामासाहू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गढ़वा में नामांकन फॉर्म के वितरण करने का शुभारम्भ विद्यालय के प्राचार्य राजाराम पासवान एवं उप प्राचार्य सुशील कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से खरौंधी निवासी छात्र डेविड ऐंजल को वर्ग छह में नामांकन फॉर्म देकर किया गया. फॉर्म प्राप्त करने वाले छात्रों एवं अभिभावकों में काफी उत्साह देखा गया. विद्यालय के प्राचार्य राजाराम पासवान ने आज के फॉर्म वितरण की जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक वर्ग 6 में नामांकन हेतु 73,वर्ग 7 में 41, वर्ग 8 में 24, वर्ग 9 में 62 कुल 200 फॉर्म वितरित कर दिये गए.वहीं कस्तूरबा गाँधी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गढ़वा में कुल 25 सीट के लिए आज 19 नामांकन फॉर्म वितरित कर दिये गए. फॉर्म वितरण की अंतिम तिथि 03 मार्च तक निर्धारित है. नामांकन फॉर्म जमा करने समय आवेदक का आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र,बैंक पासबुक, तीन पासपोर्ट साइज की फोटो एवं यदि बीपीएल के अन्तर्गत हों तो बीपीएलकार्ड की छायाप्रति संलग्न करना अत्यावश्यक है. इस अवसर पर विद्यालयके समस्त शिक्षक/शिक्षिकायें एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी गण उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play