whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27198928
Loading...


जेजेएमपी उग्रवादियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी एवं मजदूर के साथ मारपीट की एवं पोकलेन मशीन को किया तोड़फोड़

location_on भंडरिया access_time 21-Feb-24, 07:12 PM visibility 727
Share



जेजेएमपी उग्रवादियों  ने पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी एवं मजदूर के साथ मारपीट की एवं पोकलेन मशीन को किया तोड़फोड़


मोहम्मद हसनैन check_circle
संवाददाता



भंडरिया : भंडरिया थाना क्षेत्र के कंजिया गांव में बीती रात्रि जेजेएमपी के सशस्त्र दस्ता ने पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी एवं मजदूर के साथ मारपीट की एवं पोकलेन मशीन को तोड़फोड़ कर दिया । और मजदूरों की एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल को लूट लिया। सूचना मिलने के बाद भंडारिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले का जायजा लिया। कंजिया से अंडा महुआ सड़क को जोड़ने वाली सरस्वती नदी में पुल निर्माण का कार्य चल रहा है । कार्यस्थल में पुल का काम कर रहे मुंशी और मजदूर रात्रि में सो रहे थे। आधी रात्रि में जेजेएमपी के तीन की संख्या में सशस्त्र दस्ता आ पहुंची। काम कराने वाले मुंशी प्रदीप शर्मा और मजदूर अमरदीप पन्ना को लाठी एवं बंदूक के कुंदा से मारपीट किया।
मारपीट के बाद चेतावनी दिया कहा कि पुल में काम नहीं करना है। जब तक ठेकेदार को उनके साथ समझौता नहीं हो जाता है।तब तक पुल का काम बंद रखें । इस दौरान पोकलेन मशीन के सीसा को भी तोड़फोड़ किया।भुक्तभोगी मजदूरों ने इसकी खबर ठेकेदार को दी। सुबह में पुल निर्माण के पेटी कॉन्ट्रैक्ट के ठेकेदार ओमप्रकाश केसरी घटनास्थल पर पहुंचा , और मामले की जानकारी ली। भंडरिया पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में संपर्क करने पर रंका एसडीपीओ रोहित रंजन ने कहा कि यह उग्रवादी घटना सही है। इस घटना में जेजेएमपी के टुनेस का हाथ है। पुलिस उग्रवादीयों की खोजबीन में जुटी हुई है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play