गढ़वा : सूरत पाण्डेय डिग्री कॉलेज, गढ़वा द्वारा अपने सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए कॉलेज के वेब साईट पर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। उक्त जानकारी प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार द्विवेदी ने दी है।
उन्होने बताया कि कोरोना के इस वैश्विक महामारी के लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए यह व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी है। पार्ट-1, पार्ट-2, पार्ट-3 तथा सेमेस्टर-1, सेमेस्टर-2 तथा सेमेस्टर-3 के छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के वेब साईट डब्लूडब्लूडब्लूडॉटएसपीडीकॉलेजडॉटओआरजीडॉटकॉम पर जाकर मेनु में ईरिसोर्स अथवा अन्य लिंक के माध्यम अपने संबंधित विषयों की अध्ययन सामग्री प्राप्त कर डाउनलोड कर सकते हैं।
जिसका अध्ययन वे ऑफ लाईन भी कर सकते हैं। उन्होने कहा कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं इस संबंध में विस्तृत जानकारी अपने प्राध्यापकों से प्राप्त कर सकते हैं।