whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27265467
Loading...


शिक्षक दिवस पर विशेष, गुरु का शिष्य के प्रति समर्पण का मिशाल हैं शिक्षक बैद्यनाथ

location_on गढ़वा access_time 05-Sep-20, 10:08 AM visibility 665
Share



						शिक्षक दिवस पर विशेष, 
गुरु का शिष्य के प्रति समर्पण का मिशाल हैं शिक्षक बैद्यनाथ


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जल जाता है वो दिए की तरह, कई जीवन रोशन कर जाता है। कुछ इसी तरह से हर गुरु अपना फर्ज निभाता है। इस कथन को अक्षरशः सत्य किया है राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय झुरा, गढ़वा के शिक्षक बैद्यनाथ उपाध्याय ने। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर आज हम इन्हीं की चर्चा करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने पदस्थापन के 3 वर्ष के भीतर ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय झूरा की तस्वीर बदल डाली है। बैद्यनाथ उपाध्याय अपने सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। इनके मृदुभाषी स्वभाव छात्रों एवं अभिभावकों के बीच इन्हें लोकप्रिय बनाता है। ये अभिभावकों से क्षेत्र भ्रमण कर लगातार मिलते हैं और बच्चे के समस्याओं को जानने का प्रयास करते हैं तथा उसका समाधान करने का पुरजोर कोशिश करते हैं।
यदि कोई बच्चे विद्यालय नहीं आते हैं तो उनके अभिभावकों से मिलकर बच्चे के विद्यालय नहीं आने के कारणों का पता लगाते हैं ताकि विद्यालय में बच्चे नियमित रूप से आ सकें। इनके अथक परिश्रम का ही फल है कि आज विद्यालय में बच्चे नियमित रूप से शिक्षण कार्य में लगे हुए हैं तथा पठन-पाठन का कार्य कर रहे हैं वह भी पूरी तरह अनुशासित ढंग से। इनके अथक मेहनत का ही फल है कि आज जहां अभिभावक पूरी तरह से निजी विद्यालय की ओर अग्रसर हो रहे हैं। अपने बच्चों को निजी विद्यालय में नामांकन कराना चाहते हैं या हम यह कहें कि आज लोगों के बीच अपने बच्चों को निजी विद्यालयों में नामांकन कराने की होड़ लगी हुई है, वहीं झुरा ग्राम के अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन निजी विद्यालय से सरकारी विद्यालय में करा रहे हैं।
आज गढ़वा के प्रतिष्ठित निजी विद्यालय के बच्चे का नामांकन निजी विद्यालय से कटवा कर झुरा के सरकारी विद्यालय में लगातार हो रहा है, जो झुरा विद्यालय में पढ़ाई की बदलती हुई तस्वीर की कहानी स्वयं कह रही है। आठवीं बोर्ड की परीक्षा 2020 में झुरा विद्यालय के बच्चों का शानदार प्रदर्शन भी झुरा विद्यालय में पढ़ाई की बदलती हुई रणनीति के असर को बयां कर रही है। बातचीत के क्रम में शिक्षक बैद्यनाथ उपाध्याय ने कहा कि गुरु शिष्य की पुरानी परंपरा को कायम करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज में आज भी गुरुओं का जगह उच्चतम पायदान पर है। बस आवश्यकता इस बात की है कि गुरु अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से करें तो समाज में आज भी पहले ही की तरह गुरु की पूजा की जाएगी।
श्री उपाध्याय ने कहा कि वह बच्चों को शिक्षा इस तरह देना चाहते हैं कि उनका पाठ्यक्रम तो पूरा हो ही साथ ही साथ उनके पाठ्यक्रम से संबंधित उनके भावी जिंदगी में यानी जब अपनी नौकरी की तैयारी हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे तो उसमें वर्तमान पाठ्यक्रम से जो प्रश्न उस समय पूछे जा सकते हैं उसकी भी जानकारी वह बच्चों को बताते हैं ताकि आगे चलकर बच्चे अपने उद्देश्य में सफल हो सके। झारखंड के प्रख्यात शिक्षाविद हैं श्री उपाध्याय बैद्यनाथ उपाध्याय की गिनती झारखंड के गिने-चुने शिक्षाविदों में होती है। अभी तक इन्होंने दर्जनों पुस्तक की रचना की है इनकी पुस्तक छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय रही हैं। गरीब छात्रों के प्रेरणा स्रोत हैं बैद्यनाथ उपाध्याय बैद्यनाथ उपाध्याय गरीब छात्रों के प्रेरणा स्रोत रहे हैं।
अवकाश के दिनों में गरीब छात्रों को निशुल्क परामर्श देते हैं। आज इनके द्वारा पढ़ाए गए सैकड़ों छात्र राज्य के विभिन्न पदों पर आसीन हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी छात्रों को एक मंत्र दिया है उनका कहना है कि छात्रों को अपने शब्द कोष से असंभव शब्द को निकालना होगा छात्रों को दिमाग में यह बात कभी नहीं आना चाहिए कि हम ये काम नहीं कर सकते क्योंकि हजारों असंभव संभव हो चुके, हजारों असंभव संभव हो चुके एक और असंभव असंभव होगा विचारधारा को मोड़ दो कुछ ना असंभव सब कुछ संभव होगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play