whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27178365
Loading...


गोविंद हाई स्कूल का खेल मैदान का उपयोग इन दिनों बच्चों के लिए खेलने के लिए नहीं किया जाता

location_on गढ़वा access_time 19-Feb-24, 09:26 AM visibility 667
Share



गोविंद हाई स्कूल का खेल मैदान का उपयोग इन दिनों बच्चों के लिए खेलने के लिए नहीं किया जाता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा शहर के बीचोबीच गोविंद हाई स्कूल का खेल मैदान का उपयोग इन दिनों बच्चों के लिए खेलने के लिए नहीं किया जाता हैं। इस खेल मैदान में आए दिन कभी सब्जी दुकान तो कभी वाहन पड़ाव तो कभी विभिन्न तरह के मेले का आयोजन किए जाते हैं। विद्यालय का खेल मैदान इन दिनों गड्ढों में तब्दील हो गया है। मैदान का उपयोग व्यवसायिक उपयोग के लिए किया जा रहा है जिसके चलते खिलाड़ियों को खेलने से वंचित होना पड़ता है। इस संबंध में खिलाड़ियों का कहना है हर बार हम लोगों के द्वारा खेल मैदान को ठीक कराया जाता है उसके बाद इस तरह के व्यावसायिक मेले से खेल मैदान को खराब कर दिया जाता है खिलाड़ियों ने कहा कि पूर्व में यहां पर व्यवसायिक तौर पर मेले का आयोजन किया गया था।
मेला समाप्त होने के बाद भी मैदान को पुराने स्वरूप में लाने के लिए रोलर नहीं चलाया गया। जिसके चलते मैदान में गड्ढे ही नजर आ रहे थे । सुबह और शाम में क्रिकेट और फुटबॉल का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों का कहना है कि वर्तमान में यही एक मात्र मैदान है। जहां पर खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। मैदान का किसी भी रूप में उपयोग नहीं किए जाने को लेकर पूर्व में जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया है। गढ़वा में बेहतर मैदान भी नहीं है। जिससे खिलाड़ियों को परेशानी होती है। ज्ञात हो कि जिले में खिलाड़ियों की कमी नहीं है, मैदान की कमी लंबे अर्से से खल रही है। खिलाड़ियों ने पुन: मेले के आयोजन पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि विद्यालय खेल मैदान में जहां व्यवसायिक मेले का आयोजन किया जाता है।
खिलाड़ियों ने कहा कि हर बार प्रशासन के द्वारा पैसे लेकर मेले का आयोजन कर दिया जाता है उसके कारण खेल मैदान पुरी तरह से बर्बाद हो जाता है। उसके कारण खिलाडी उक्त मैदान का उपयोग खेल मैदान के रूप में नहीं किया जाता है। खेल मैदान विद्यालय का और राजस्व लेता है नगर परिषद बताते चले की जिस खेल मैदान में व्यवसायिक मेला का आयोजन किया जाता है गढ़वा का गोविंद हाई स्कूल का मैदान है पर उक्त खेल मैदान पर अतिक्रमण रहता है कभी मेला कारोबारी का तो कभी सब्जी कारोबारियो का। व्यावसायिक मेले के आयोजन किए जाने से खेल मैदान में लोगों को टहलने के लिए भी जगह नहीं बचता शहर के बीचो-बीच होने के कारण यहां अक्सर महिला पुरुष टहलने के लिए आते हैं गढ़वा जिले के खिलाड़ियों सहित सुबह शाम घूमने वाले लोग कई बार इसका विरोध भी कर चुके हैं प्रत्येक वर्ष उक्त मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन कमेटी के द्वारा खेल मैदान को तैयार करने में लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं लेकिन नगर परिषद एवं जिला प्रशासन के द्वारा उक्त मैदान का व्यवसायिक उपयोग के लिए दे दिया जाता है गढ़वा नगर परिषद के ओर से गोविंद हाई स्कूल के मैदान में व्यापार मेला क्लिप परमिशन के लिए आवेदन प्राप्त हुआ था जिसके आधार पर परमिशन दिया जाता है उस नगर परिषद को राजस्व की भी प्राप्ति होती है विजय कुमार एसडीओ गढ़वा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play