whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27187268
Loading...


पूर्व सांसद घूरन राम मौकापरस्त हैं: इंडिया गठबंधन

location_on गढ़वा access_time 14-Feb-24, 06:17 PM visibility 652
Share



पूर्व सांसद घूरन राम मौकापरस्त हैं: इंडिया गठबंधन


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पूर्व सांसद घूरन राम मौकापरस्त हैं। वह जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद भी करते हैं। यह न तो किसी पार्टी के हैं और ना हीं आम जनता के। इन्हें जहां भी मौका मिलता है सिर्फ अपनी रोटी सेकने के फिराक में लगे रहते हैं। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने बुधवार को शहर के चिनिया रोड स्थित होटल पद्मावती में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें कही। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि घूरन राम को पहली बार सांसद बनने का मौका राष्ट्रीय जनता दल से ही मिला था। साथ ही वर्ष 2019 में भी महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल के सिंबल पर उन्हें टिकट दिया गया था। घूरन राम लोकसभा चुनाव महागठबंधन से लड़ा, जबकि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को पूरी तरह से मदद किया।
यह जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। भीतरघात करना इनके फ़ितरत में शामिल है। यह अपने स्वार्थ की राजनीति करते हैं। आज भी वह अपने निजी स्वार्थ के लिए पाला बदल रहे हैं। नेताओं ने कहा कि घूरन राम का बयान बिल्कुल हास्यास्पद है कि अनुसूचित जाति को महागठबंधन में कोई मान-सम्मान नहीं मिलता है और ना हीं कोई पद मिला है। जबकि इन्हें मालूम होना चाहिए कि राजद कोटा से मंत्री बनने वाले सत्यानंद भोक्ता अनुसूचित जाति समाज से ही थे। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उन्होंने शपथ लिया था। वर्तमान में भी उन्होंने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ मंत्री पद की शपथ लिया है। इस परिस्थिति में घूरन राम का आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है।
वे झूठ-सच बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। साथ ही अपनी निजी स्वार्थ के लिए पाला बदल रहे हैं। दलित, पिछड़ा सभी वर्गों का मान सम्मान इंडिया गठबंधन ही कर सकता है। अभी यह कमंडल की पार्टी में जाने की तैयारी में हैं। इसलिए बेतुका बयानबाजी कर रहे हैं। पूर्व सांसद घूरन यह बताएं कि इन्होंने अपने संसदीय कार्यकाल में कितने दलितों के उत्थान के लिए कौन सा कार्य किया है। अपने कार्यकाल में तो वह अपने ही समाज के लोगों को भी अपने आसपास फटकने नहीं देते थे और न उन्हें अपने करीब सटने देते थे। ऐसे मौका परस्त लोगों से जनता को सावधान रहना चाहिए। घूरन राम ने आत्मघाती कदम उठाया है अब समाज ने भी उनसे उम्मीद रखना बंद कर दिया है। मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष सह झामुमो नेत्री शांति देवी, शिक्षा विभाग के विधायक प्रतिनिधि अशर्फ़ी राम, मुखिया मुखराम भारती, राजद के प्रधान महासचिव सह खोरीडिह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धर्मराज राम, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के रामनाथ श्रमिक, कांग्रेस के अनुसूचित वर्ग के अध्यक्ष इंद्रदेव बैठा आदि लोगों उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play