whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27188194
Loading...


खबर श्री वंशीधर नगर से

location_on बंशीधर नगर access_time 14-Feb-24, 06:13 PM visibility 664
Share



खबर श्री वंशीधर नगर से


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-केतार थाना क्षेत्र के चेचरिया ग्राम निवासी सह समाजसेवी बसंत जायसवाल के दुर्घटना में हुई मौत पर पूर्वमंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामचन्द्र केशरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है.दुर्घटना के बाद हुई मौत की सूचना मिलने के बाद वे स्व0 जायसवाल के चेचरिया स्थित आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया तथा दाह संस्कार में शामिल हुये.दाह संस्कार के बाद आयोजित शोक सभा मे उन्होंने कहा कि बसंत जायसवाल के मौत से मैं काफी मर्माहत हूँ.यह मेरी व्यक्तिगत क्षति है.इस कमी को भरना काफी मुश्किल है.ये मेरे अभिन्न साथी थे.ये अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं.शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया.शोकसभा में मथुरा राम,सीताराम जायसवाल, कमलेश बिहारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. श्री बंशीधर नगर -भाजपा के जिला महामंत्री विकास स्वदेशी के पिता सह आरएसएस के जिला संघचालक व सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व सचिव महेश प्रसाद साहू उम्र 74 वर्ष का निधन मंगलवार की शाम में हो गया.वे विगत तीन वर्षों से लकवा से ग्रसित थे. उनका इलाज उत्तर प्रदेश के वाराणसी एवं लखनऊ से चल रहा था.ज्ञात हो कि महेश प्रसाद साहू एक कुशल संगठनकर्ता, संगठन के प्रति निष्ठा व समाज सेवा के प्रति तत्पर तथा धार्मिक स्वभाव के व्यक्ति थे. वे आरएसएस में दशकों से निःस्वार्थ भाव से सेवा दिये. वे हमेशा बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के लिये प्रोत्साहित करते रहे. उनके निधन की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई. बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचकर दुख जताया तथा परिजनों को ढाढ़स बंधाया. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार को छोड़ गये हैं. स्व साहू का अंतिम संस्कार बुधवार को धमनी स्थित बांकी नदी के मुक्तिधाम में किया गया. शोक व्यक्त करने वालों में विधायक भानू प्रताप शाही, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, अनुसूचित जाति के पूर्व चेयरमैन शिवधारी राम, युवराज राजेश प्रताप देव, भगत दयानंद यादव, पूर्व प्रधानाध्यापक विद्यासागर, आरएसएस के जिला सह संघचालक काशी प्रसाद, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रविकांत पाठक सहित अन्य लोगो के नाम शामिल है. श्री बंशीधर नगर-स्थानीय जल क्रांति भवन में भाकपा माले कार्यकर्ताओं का चल रहे दो दिवसीय अनुमंडल स्तरीय कन्वेंशन बुधवार को सम्पन्न हो गया. कन्वेंशन को सम्बोधित करते हुये अनुमंडल सचिव कामेश्वर विश्वकर्मा ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान के लिये आंदोलन आवश्यक है.उन्होंने कहा कि आंदोलन तभी सशक्त होगा जब संगठन मजबूत होगा.उन्होंने ग्राम स्तर से प्रखंड स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिये सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया.अनुमंडल के सभी प्रखंडों में पार्टी के सभी जनसंगठनों को मजबूत बनाने के लिये सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.साथ ही निर्धारित समय के अंदर सदस्यता नवीकरण का कार्य पूरा करने के लिये नवीकरण कार्य मे गति लाने को कहा.उन्होंने कहा कि उक्त कार्य को पूरा करने के बाद सभी प्रखंडों में जन समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज किया जायेगा. कन्वेंशन में दिलीप कुमार गुप्ता,दुखी राम,रामशरण सिंह,कृष्णा यादव,राजेन्द्र राम,महेंद्र सिंह,गिरधारी सिंह,वाल्मीकि ठाकुर,उमेश सिंह,राजू विश्वकर्मा सहित कई प्रखंडों के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play