whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27191971
Loading...


पुलिस ने प्रेमिका की हत्या के आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 13-Feb-24, 06:31 PM visibility 776
Share



पुलिस ने प्रेमिका की  हत्या के आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मझिआँव पुलिस ने प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाकर हत्या करने के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार अभियुक्त मझिआँव थाना क्षेत्र के भाटोलिया गांव निवासी शेख सलीम बताया गया है पुलिस ने दो मोबाइल फोन घटना में प्रयुक्त खून लगा पत्थर महिला का पर्स चादर बस टिकट एवं अन्य सामान बरामद कर लिया है इसकी जानकारी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने अपने कार्यालय के सभागार में प्रेस वार्ता कर दी उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को मझिआँव थाना अंतर्गत कोइनबार टोला हरैया में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी इसके बाद थाना प्रभारी के स्वलिखित बयान के आधार पर मझिआँव थाना कांड संख्या 12 /24 के तहत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया था उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान चंद्रपुरा गांव निवासी अफसा तबस्सुम के रूप में की गई थी उन्होंने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए उनके निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया इसके बाद गठित टीम के द्वारा शेख सलीम की गिरफ्तारी की गई पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शेख सलीम ने पूछताछ के दौरान बताया कि मृतिका मझिआँव थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी अफसा तबस्सुम के साथ उसका प्रेम प्रसंग था 20 अक्टूबर को मृतिका को भागकर अंबिकापुर ले गया था इसके बाद 18 जनवरी को वह अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए अपने गांव आ गया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शादी में शामिल होने के बाद 24 जनवरी को अपने ससुराल चला गया उन्होंने बताया कि इस दौरान 26 जनवरी को मिर्तिका द्वारा फोन कर उसे बताया गया कि उससे मिलने के लिए वह बिशनपुर आ गई है पुलिस अधीक्षक में बताया कि अफसा तबस्सुम ने उसे बिशनपुरा में आकर ले जाने के लिए कहा था नहीं आने पर उसे धमकी दी की उसके घर खुद आ जाएगी इसके बाद शेख सलीम ने मृतिका को लेकर जंगल के रास्ते घटनास्थल पर पहुंचा जहां दोनों के बीच शादी की बात को लेकर आपस में विवाद हो गया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विवाद के बाद अभियुक्त मृतका के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया तथा बदनामी से बचने के लिए उसकी हत्या पत्थर से कुचलकर कर दी उन्होंने बताया कि मृतका के ससुर के द्वारा मझिआँव थाने में अफसा तबस्सुम कि गायब होने की आवेदन दिया गया था पुलिस ने दिए गए आवेदन के आधार पर कांड संख्या 142 /23 के तहत प्राथमिक की दर्ज की थी उन्होंने बताया कि छापामादी दल में अनुमंडल पुलिस उपाधिकारी नीरज कुमार के अलावा मझिआँव पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार विकास कुमार स्वामी रंजन ओझा चालक आरक्षी मिथलेश तिवारी सहायक पुलिस ओम प्रकाश चौधरी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play