whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27270222
Loading...


दिव्यांग घर के अभाव में ट्रिपाल लगाकर रहने पर मजबुर

location_on मझिआंव access_time 07-Feb-24, 06:43 PM visibility 683
Share





दिव्यांग घर के अभाव में ट्रिपाल लगाकर रहने पर मजबुर


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : प्रखंड क्षेत्र के तलसबरिया पंचायत स्थित घुरुआ गांव निवासी लालदेव विश्वकर्मा के दिव्यांग पुत्र उमेश विश्वकर्मा अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ गिरे हुए कच्चे जर्जर मकान में तिरपाल के नीचे जिन्दगी गुजारने पर विवश हैं। उनका कहना है कि दो तीन वर्ष पहले ही उनका मिट्टी का जर्जर खपड़ैल मकान का आधा हिस्सा गिर चुका है और आधे हिस्से में गिरने की स्थिति में है,और वे अपने परिवार व बच्चों के साथ गिर चुके खपड़ैल छत पर बांस डालकर तिरपाल ओढ़ाकर रह रहे हैं। वह भी कभी भी ध्वस्त हो सकता है।उमेश विश्वकर्मा ने बताया कि वर्ष2022 में पंचायत में हुए आम सभा में उन लोगों ने पीएम आवास के लिए आवेदन दिया था इसके बाद प्रखंड कार्यालय से कोई जिओ टैग करने आया था,और पांच सौ रुपये मांग रहा था उस समय मेरे घर में एक रुपया भी नही था,जब मेरी पत्नी ने कहा कि जुगाड़ कर दे देंगे तो वह नही माना और बिना जिओ टैग किये ही चला गया।
इसके बाद 18दिसम्बर2023 को तलसबरीया पंचायत में लगे जनता दरबार में भी हमने आवेदन फार्म दिया था ,लेकिन अबुआ आवास की सूची में मेरा नाम नही है।उसने कहा कि सूची में नाम नही आने पर वह पुनः6 फरवरी को प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिया,बलौक में जाकर दिया, और आवास दिलाने की मांग की, इसके बाद भी मेरी बात नही सुनी गई।उसने कहा कि कुछ रुपया जुगाड़ करने के बाद वह अपने परिवार के साथ उपायुक्त गढ़़वा के कार्यालय में जाकर आवास दिलाने की गुहार लगायेंगे।वह एक पैर से बुरी तरह विकलांग है तथा 15 दिन पूर्व उसकी 7 वर्षीय पुत्री की भी बीमारी से मृत्यु हो गई, जिसे ग्रामीणों के द्वारा चंदा इकट्ठा कर ईलाज कराया था ,फिर भी नहीं बचाया जग सका पैसे के अभाव में उसकी मौत हो गई। इस संबंध में बीडीओ शतीश भगत ने बताया कि आवेदन मिला है ,घर बिहिन उमेश विश्वकर्मा को अवश्य मिलेगा ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play