whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27269775
Loading...


एक नज़र इधर भी

location_on गढ़वा,नगर,मेराल, मझिआंव access_time 06-Feb-24, 06:32 PM visibility 663
Share



एक नज़र इधर भी


गढ़वा,नगर,मेराल, मझिआंव check_circle
संवाददाता



गढ़वा , नगर ,मेराल, मझिआंव: पिछड़ा वर्ग अधिकार मंच का रथ मंगलवार को श्री बंशीधर नगर पहुंचा। यहां कचहरी परिसर, हनुमान मंदिर के निकट, चेचरिया व हेन्हो मोड़ पर नुक्कड़ सभा किया गया। संयोजक मंडल के ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि आज हम सभी राजनीतिक, शैक्षणिक तथा आर्थिक रूप से कमजोर हैं। मंच के माध्यम से सबको एक एवं जागरूक किया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग अधिकार मंच का मुख्य उद्देश पिछड़ वर्ग को मजबूत करना है। आगामी 11 फरवरी को पलामू के शिवाजी मैदान में आयोजित ओबीसी महासम्मेलन पलामू प्रमंडल के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। अभी तक ओबीसी के लिए किसी तरह का कोई मंच नहीं था। इसलिए हमारे ओबीसी भाई अपने आप को कुंठित महसूस कर रहे थे।
जगह-जगह नुक्कड़ सभा कर ओबीसी भाइयों से पलामू चलने का आग्रह किया जा रहा है। संयोजक मंडल के गोरख नाथ चौधरी ने कहा कि आप सभी से आग्रह करता हूं कि अभी का समय एक होने का है। सरकार केवल वोट बैंक के रुप में ओबीसी समाज को यूज करती है। ओबीसी समाज के बारे में कोई विधायक सदन में बात को नहीं रखा। आग्रह है कि आगामी 11 फरवरी को पलामू के शिवाजी मैदान में अधिक से अधिक संख्या में जुटकर महासम्मेलन को सफल बनाएं। ताकि पिछड़ा समाज का उत्थान हो सके। अजय वर्मा ने कहा कि सामंती विचार धारा खत्म होगा और ओबीसी भाइयों को हक अधिकार मिलेगा। सभा को अख्तर अंसारी, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, विजय चंद्रवंशी, प्रहलाद चौधरी, शशि चौधरी राजू विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया।
जमा दो उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक वीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि इंटरमीडिएट के एक परीक्षार्थी ने शांतिपूर्ण परीक्षा लिखा। मंगलवार को दो परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक व पांच परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट की वोकेशनल विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। मैट्रिक के कुल 422 परीक्षार्थियों में पांच तथा इंटरमीडिएट के कुल 476 परीक्षार्थियों में दो परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे, हैं जबकि मैट्रिक के 417 व इंटरमीडिएट के 474 परीक्षार्थी शांतिपूर्ण परीक्षा लिखे। राजकीय कृत उच्च विद्यालय चितविश्राम परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मैट्रिक के कुल 89 परीक्षार्थी में एक परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहा, जबकि 88 परीक्षार्थी शांतिपूर्ण परीक्षा लिखे।
शंकर प्रताप देव इंटर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक राजू प्रसाद राज ने बताया कि मैट्रिक के कुल 333 परीक्षार्थी में 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे, जबकि 329 ने शांतिपूर्ण परीक्षा लिखा। मां नगीना शाही महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक सविता कुमारी ने बताया कि इंटरमीडिएट के कुल 172 में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा, जबकि 171 ने शांतिपूर्ण परीक्षा लिखा। टीडीएम इंटर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट के 100 परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण परीक्षा लिखा। अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक सविता गुप्ता ने बताया कि इंटरमीडिएट के कुल 81 परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण परीक्षा लिखा।
सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक रविकांत पाठक ने बताया कि इंटरमीडिएट के कुल 122 में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित था, जबकि 121 परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण परीक्षा लिखा। जमा दो उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक वीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि इंटरमीडिएट के एक परीक्षार्थी ने शांतिपूर् :सदर अस्पताल परिसर स्थित जिला यक्ष्मा केंद्र के सभागार में मंगलवार को नेशनल रैबीज कंट्राेल प्रोग्राम के तहत स्वास्थ्यकर्मियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें एएनएम, फर्मासिस्ट एवं ड्रेसर ने भाग लिया। मौके पर सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार भी उपस्थित थे। जबकि बतौर प्रशिक्षक डीआरसीएचओ सह एनआरसीपी के जिला नोडल पदाधिकारी डा.संध्या टोपनो एवं जिला एपीडेमियोलाजिस्ट डा.संतोष कुमार मिश्रा उपस्थित थे।
            माैके पर पशुओं के काटने पर निराकरण के सभी बिंदुओं यानी घाव का समुचित उपचार के साथ ही एंटीरैबीज वैक्सीन एवं इम्यूनोग्लोबिन के प्रयोग विधि एवं मात्रा की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने कहा कि सियार, भालू, बाघ आदि जंगली पशुओं के काटने या खरोंच लेने पर टीकाकरण जरूरी है। सबसे पहले घाव को 15 मिनट तक साबुन एवं बहते हुए पानी से धोना है। इसके पश्चात एंटीसेप्टिक का प्रयोग करना है। प्रशिक्षण में एएनएम मीरा कुमारी, अंचला कुमारी, संगीता कुमारी, रामकुमार राम, हीरामन विश्वकर्मा, जानी ममता कुजूर, सावित्री कुमारी, सरिता तिर्की, शारदा कुमारी दास, अर्चना सिन्हा, विमला तिग्गा, चंचल कुमारी, गीता कुमारी आदि उपस्थित थे।   मेराल थाना से सटे 200 गज की दूरी पर बीती रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा प्रज्ञा केंद्र में ताला तोड़कर चोरी कर लिया।
इस संबंध में प्रज्ञा केंद्र संचालक सलीम अहमद ने बताया कि चोरों द्वारा ताला तोड़ कर चोरी कर ली गई है यह घटना बीती रात्रि 5 फरवरी की है इस संबंध में सलीम अहमद पिता शकील अहमद ने थाने में लिखित आवेदन देकर बताया है कि बीती रात्रि वह सीएससी प्रज्ञा केंद्र में काम कर ताला बंद करके घर चला गया था जब वह सुबह अपना दुकान खोला तो देखा कि उसमें रखा लैपटॉप ताला तोड़कर चोरों ने गायब कर ली है वहीं कागज एवं अन्य सामान को तीतर बीतर कर दिया है चोरी की इस घटना थाने के बगल में होने की लोगो में चर्चा का विषय बना है मेराल थाना क्षेत्र में चोरी की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है लगभग 1 माह में मेराल मुख्यालय में यह तीसरी चोरी की घटना है। बरडीहा प्रखंड में अबुआ आवास में रिश्वत लेने की शिकायत उपायुक्त से पर होगी कार्रवाई डीसी:राजद प्रखंड अध्यक्ष देंगे धरना 9को:बरडीहा प्रखंड में अबुआ आवास के नाम पर अवैध रूप से लाभुकों से पैसा वसूली का मामला प्रकाश में आया है।
जिसका लिखित शिकायत बरडीहा प्रखंड के राजद प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर यादव ने उपायुक्त को देकर कारवाई की मांग की है । उपायुक्त के दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि बरडीहा प्रखंड के जतरो-बंजारी पंचायत में अबुआ आवास के नाम पर अवैध रूप से लाभुको से वसूली किया जा रहा है। जिसका मामला फोन पर बात चित के दौरान जतरो-बंजारी पंचायत की मुखिया रुकसाना बीबी के पति बहादुर अंसारी तथा प्रज्ञा केंद्र संचालक नबाब अंसारी तथा अन्य का एडीओ भायरल हुआ है। जिसमें नवाब खान के द्वारा बताया गया मुखिया पति को कि बिना लेन देन के ब्लॉक में कोई सुनने वाला नहीं है।तथा बिना पैसा दिए आवास नहीं हो रहा है। पैसा जमा करें इसके बाद ही अबूआ आवास में लोगों को राशि उनके खाते में डाली जाएगी।
हालांकि इस ऑडियो को नूतन टीवी प्रमाणित नहीं करता है। ऑडियो के तौर पर यह देखा जा रहा है कि सरकार के द्वारा घर विहीन गरीब गुरुबो को आवास देने के लिए सरकार "आपके द्वार कार्य क्रम शिविर" लगाकर गरीबों को आवास देने में जुटी है तो वही दुसरी तरफ बरडीहा प्रखंड के कर्मचारी एवं पदाधिकारीयों के द्वारा पैसों का खेल खेला जा रहा है, जिससे जरूरतमंद लोगों को आवास नहीं मिल पा रहा है। यह आवास के मामले में जो भायरल एडीओ हुआ है, उसमें जतरो बंजारी पंचायत का बताया जा रहा । क्या कहा प्रज्ञा केंद्र संचालक नबाब अंसारी ने : इधर इस संबंध में ऑडियो वायरल होने के संबंध में पूछने पर प्रज्ञा केंद्र संचालक नवाब अंसारी ने बताया कि वह बी एफ टी राजेंद्र राम के द्वारा लाभुको से पैसा लेकर 35 हजार रुपये सीएफटी राजेन्द्र राम को देने की बात स्वीकार की है।
उन्होंने बताया कि सीएफटी के द्वारा कहा गया कि तभी आवास मिलेगा जब पैसा देंगे लाभुक।वही बीएफ टी राजेंद्र राम से मोबाइल नंबर 9546119273 पर संपर्क करने पर मोबाइल बंद बताया। आवेदन में राजद प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा लिखा गया है कि बरडीहा प्रखंड के सभी पंचायतों में भारी अनिमियतता किया गया है,जो जांचों उपरांत कार्रवाई की मांग की है ,अन्यथा 9 फरवरी को बरडीहा प्रखंड कार्यालय के समीप धरना प्रदर्शन दिया जाएगा। इसकी प्रतिलिपि कॉपी उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ सह सीओ बरडीहा प्रखंड एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री एवं पेयजल स्वच्छता विभाग मंत्री को भेजी गई है। इस संबंध में उपायुक्त शेखर जमुआर ने बताया कि इसकी जानकारी मिली है,फिर से अबुआ आवास की जांच कराई जाएगी,तथा घर विहिन लोगों को आवास दी जाएगी।
वही आवास में लेने देने के मामले में लिखित मिलने पर संबंधित कर्मचारीयों एवं पदाधिकारीयों पर कार्रवाई की जाएगी। मझिआंव:बरडीहा प्रखंड में चल रहे अबुआ आवास के नाम पर रिश्वत लेन देन का फोन पर जतरो-बंजारी पंचायत के मुखिया पति बहादुर अंसारी एवं सीएसपी नबाब खां का हुआ एडिओ भायरल।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play