whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27265994
Loading...


उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ठरका के सहायक अध्यापक के सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह

location_on बंशीधर नगर access_time 05-Feb-24, 05:09 PM visibility 748
Share



उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ठरका के सहायक अध्यापक के सेवानिवृत्त  पर विदाई समारोह


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय चितविश्राम में सोमवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ठरका के सहायक अध्यापक अनिल कुमार यादव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया. विदाई समारोह को संबोधित करते हुये सीआरपी संजय कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कार्य करने वाले सरकारी या अनुबंध कर्मी को एक दिन सेवानिवृत्त होना ही पड़ता है.उन्होंने अनिल कुमार यादव के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है .इनके सेवानिवृत्त होने से हम लोगों को इनकी कमी खलेगी. ये मृदुभाषी, कर्मवीर थे.शिक्षक अखिलेश प्रसाद ने कहा कि इनकी शानदार कार्य कुशलता को देखते हुए हम सभी शिक्षक को प्रेरणा लेनी चाहिये. शिक्षक द्वारिका नाथ पांडेय ने कहा कि इनकी विनयशीलता, कार्यप्रणाली शानदारहैं. राजनाथ राम ने कहा की अनिल यादव ईमानदार व कर्मठ थे.ये अपने कार्य के प्रति गंभीर रहते थे. सेवानिवृत्त शिक्षक अनिल कुमार यादव ने कहा कि मैं निष्ठा पूर्वक 20 वर्षों तक अपने पद पर रहते हुये ईमानदारी पूर्वक सेवा किया हूं ,जाने अनजाने में अगर मुझसे कोई भूल हो गई होगी तो आप सभी माफ कर देंगे.विदाई समारोह में सेवा निवृत्त सहायक अध्यापक को सीआरपी संजय कुमार सिंह,द्वारिका नाथ पांडेय,राजनाथ राम,उदय कुमार,अखिलेश प्रसाद ने अंगवस्त्र, डायरी,कलम व फूल माला देकर सम्मानित किया. मौके पर शिक्षक नरेंद्र श्रीवास्तव, आबिद हुसैन,रूबी कुमारी, रागिनी कुमारी,मनोज पांडेय, अशोक ठाकुर, रणजीत सिंह ,सुभाष राम, आशा कुमारी, प्रियंका कुमारी, नरेश राम, सहित सीआरसी के सभी शिक्षक उपस्थित थे.समारोह की अध्यक्षता सीआरपी संजय कुमार सिंह ने तथा संचालन शिक्षक कमलेश पांडेय ने किया.।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play