मझिआंव :
केंद्र सरकार के इशारे पर गरीबों के मसीहा हेमंत सोरेन को किया गया गिरफ्तार
केंद्र सरकार के इशारे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी किया गया ।उक्त बातें झामूमो के सक्रिय सदस्य सैयद अंसारी ने प्रेस वार्ता के दौरान उक्त बातें कही। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड के गरीबों के मसीहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जानबूझकर केंद्र सरकार के द्वारा ईडी के माध्यम से उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने का जुगाड़ लगाया गया , क्योंकि उन्हें डर था कि लोकसभा चुनाव सीट झामुमो के पाले में जाएगा इसलिए पहले हटाने का प्रयास किया गया जो केंद्र सरकार के इशारे पर यह कार्य किया गया। साथ ही बीजेपी को यह पता है कि झारखंड राज्य के आदिवासी मुख्यमंत्री इससे अलग रहने के बाद वे लोकसभा सीट पर कब्जा जमा सकें, तथा फिर से झारखंड में बीजेपी की सरकार बना सके, झारखंड के लगभग 3: 5 करोड़ जनता इसकी जोरदार जवाब चुनाव में ही देगी ताकि पूण: झामूमो की सरकार झारखंड में बनाकर मूहतोड़ जबाब बीजेपी को देगी, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की मनसा है कि देश में राजतंत्र लागू कर शासन चलाते रहें।
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से झामूमो एवं गठबंधन कार्यकर्ता काफी मर्माहत हैं। उन्होंने सभी को धैर्य पूर्व के सच्चाई का साथ देने एवं शांति बनाने की अपील सभी कार्य कर्ताओं से की है।
इस मौके पर इबरार खां, अंजार खां,बबन रवि, उपेंद्र कुमार,इस्लाम खां,साहब आज खां, असफांक खां उपस्थित थें।

बीईईओ कैशर रजा ने दिया योगदान
बीआरसी कार्यालय मझिआंव में डीएससी के निर्देशानुसार नये प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कैसर रजा ने गुरुवार को योगदान दिया। वे नगर ऊंटरी क्षेत्र के क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी हैं, जो अतिरिक्त प्रभार मझिआंव,बरडीहा एवं कांडी प्रखंड के बीईईओ के रूप में योगदान दिया। बताते चलें कि बीईईओ विद्यासागर मेहता 31 जनवरी को सेवानिवृत हो गए थे ।
नए बीईईओ के योगदान के साथ ही पूर्व बीईईओ विद्यासागर मेहता हेडमास्टर सुधा कुमारी,अनिस अहमद, बीपीओ बिभा रानी कुजूर ,अकाउंटेंट राकेश तिर्की, कंप्यूटर ऑपरेटर रामाकांत तिवारी, राजेंद्र कुमार सहित बीआरसी के सभी सीआरपी बीआरपी ने उन्हें पुष्प गुच्छे देकर सम्मानित किया।