मझिआंव :
प्रखंड क्षेत्र के सोनपुरवा में ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच रथ पहुंचा।जिसमें पलामू प्रमंडल के द्वारा आगामी 11 फरवरी को पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता एवं अधिकार महासम्मेलन की तैयारी के लिए की जा रही है।इस रथ यात्रा के तहत आमंत्रण रथ मझिगांवा , रामपुर पहुंचा।
जहां पर आनंद विश्वकर्मा के द्वारा क्षेत्र वासियों से अनुरोध किया कि दिनांक 11 फरवरी दिन रविवार को सुबह 9:00 बजे डाल्टन गंज के शिवाजी मैदान पलामू में भारी से भारी संख्या में उपस्थित होकर ओबीसी जागरूकता रथ यात्रा
अभियान सह महासम्मेलन में भाग लेकर सफल बनायें ,तथा अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की । साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे झारखंड सरकार ओबीसी के साथ छलावा कार्य कर रही है हमें हर हाल में 52% आरक्षण चाहिए ,जिससे ओबीसी के छात्र -छात्राओं को पढ़ाई लिखाई से लेकर नौकरी तक का उसका लाभ मिल सकें, जिससे अभी तक बंचित रखा गया है।
इस मौके पर नुक्कड़ सभा में योगेंद्र प्रजापति ,जितेंद्र यादव ,श्रीकांत शर्मा ,ब्रह्मदेव यादव, ज्वाला प्रसाद यादव ,रामकेश्वर शर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।