whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207978
Loading...


पढ़े खबर: गढ़वा मेराल श्री बंशीधर नगर भवनाथपुर तथा माझिआंव से

location_on गढ़वा access_time 30-Jan-24, 08:05 PM visibility 714
Share



पढ़े खबर: गढ़वा मेराल श्री बंशीधर नगर भवनाथपुर तथा माझिआंव से


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : महात्मा गांधी ‘बापू’ की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में शनिवार को भवनाथपुर तुलसीदामर खदान समूह के सेल के प्रशासनिक भवन पर शहादत दिवस मनाया गया। भवनाथपुर तुलसीदामर खदान समुह के सेल के एडीएम ऑफिस में उपस्थित सेल के सभी अधिकारी, कर्मचारी, ठेका श्रमिक और सीआईएसएफ के जवानो ने दो मिनट का मौन रखा तथा महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शहीद दिवस हमे महात्मा गांधी के विचारों की याद दिलाता हैं। महात्मा गाँधी के विचार आज भी राष्ट्रीय एकता को दर्शाते है। महात्मा गाँधी के जीवन की कहानी और सत्य, अहिंसा और प्रेम के संदेश ने बहुत से लोगों को प्रेरित किया, उनके मूल्यों को आज के समय और भविष्य में भी याद किया जाएगा।
इस अवसर पर सेल महाप्रबंधक मनोज कुमार, माइंस अस्पताल के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार राम, के.ओ.सु.ब के सहायक समादेष्टा मधुसूदन माहेश्वरी, सेल अधिकारी राजेश कुमार , उप-प्रबंधक (कार्मिक व प्रशासन) बुलु दिगल ,मुकेश दुबे ,राजेश यादव ,डोमन यादव ,सम्पूर्ण नंद मिश्रा ,डोली कुमारी ,दुलारी देवी ,बबन साह ,ओम प्रसून , सहित सीआई एस एफ के जवान उपस्थित थे। भवनाथपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया भारतीय जनता पार्टी के विंग भाजयुमो के द्वारा जेएससीसी पेपर लीक को लेकर भाजयुमो प्रदेश के आह्वान पे मंडल कार्यालय से कर्पूरी ठाकुर चौक तक पदयात्रा करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया, लगातार हो रही परीक्षाओं में गड़बड़ी और युवा विरोधी सरकार के खिलाफ भाजयुमो ने कड़ा विरोध करते हुए पुतला दहन किया।
भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार पाठक,उपाध्यक्ष दयानंद प्रजापति,भारतीय जनता पार्टी के मंडलअध्यक्ष सोनाकिशोर यादव,भाजपा जिला उपाधक्ष उमेंद्र प्रसाद यादव,जिला मंत्री मधुलता कुमारी, महामंत्री भानु गुप्ता,जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह,विनय चौबे, सांसद प्रतिनिधि इंद्रदेव यादव,सुधीर सोनी,सोशल मीडिया शैलेश चौबे, ब्रजेश चौबे, घनश्याम शुक्ला,प्रिंस सिंह,पिंटू यादव सहित भाजयुमो के मंडल कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे। वरिष्ठ पत्रकार सीता राम पाठक की धर्म पत्नी 65 वर्षीय मानमती देवी का मंगलवार की अहले सुबह निधन हो गया। वो पिछले चौदह माह से इलाजरत थी। उनके निर्धन से प्रखण्ड में शोक का महौल है प्रखण्ड के पत्रकारों ने जेजेए जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौबे के अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में पत्रकार दयाशंकर पाठक, सुनील कुमार, विमलेश कुमार, अरविंद गुप्ता, सदीप कुमार, रवि रंजन यादव, ओस्ताज राजा, शिव कुमार साह, अयोध्या साह, रामशंकर मेहता शामिल होकर दो मिनट का मौन रख कर उनके पुण्य आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। अहले सुबह सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा, चिकित्सा प्रभारी रंजन दास, पूर्व विस सूत्री अध्यक्ष ब्रजेश सिंह,मुखिया बेबी देवी,समाजसेवी शिवपूजन यादव, डॉ. धर्मेन्द्र मेहता,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव,कुंदन ठाकुर,आर के राम, सामुदायिक अस्पताल के प्रदीप पाठक,डा अभिनित विश्वास,अरुण लकड़ा, सुनील पटेल, अनूप गुप्ता, चंद्रशेखर यादव, जी प्रसाद, अगाथा टोपो, राजमोहन यादव मनोज चन्द्रवंशी,अखिलेश यादव, सूर्यदेव राउत, सुबोध पाठक,सहित कई लोगो ने आवास पर पहुच कर शोक व्यक्त करते हुए, परिवार के लोगो को ढांढस बंधाया।
अंतिम संस्कार पैतृक गांव तोरेलावा में पंडा व डोमनी नदी के संगम तट पर किया गया।मुख्यअग्नि पति पत्रकार सीताराम पाठक ने दिए। गढ़वा भाजपा नगर मंडल गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप के द्वारा भाजपा गढ़वा जिला नवनियुक्त अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो को भंडारिया मण्डल कार्यालय पर पहुंचकर पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र दे कर सम्मानित करने का कार्य किया वहीं ओमप्रकाश केसरी को प्रदेश कार्यसमिति बनने पर उन्हें भी पुष्प गुच्छ अंगवस्त्र देकर सम्मानित करने का कार्य किया प्रदेश नेतृत्व को बहुत-बहुत आभार जिन्होंने एक किसान के बेटा को सम्मान देने का कार्य किया निवर्तमान अध्यक्ष को प्रदेश कार्यसमिति में जगह दिया भाजपा जो कहती है आज उसी को चरितार्थ किया सबका साथ सबका विकास के साथ सम्मान देने का कार्य किया मौके भंडरिया मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर महामंत्री विनय जायसवाल सांसद प्रतिनिधि रूप निरंजन सिन्हा रूपेश कुमार मदन केसरी संतोष कश्यप मधु लता कुमारी सत्यनारायण गुप्ता प्रेम नाथ ठाकुर।
मेराल एनएच 75 पर एम जी कंस्ट्रक्शन के द्वारा फोरलेन सड़क, के फ्लाईओवर निर्माण कार्य में, कार्य कर रहे मजदूर पलेट से दब जाने के कारण मंगलवार को मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर दोपहर करीब 3:30 बजे 7 नं पिलर के शटरिंग खोलने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई है । घटना स्थल पर प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार पिलर में लोहे के फिक्स शटरिंग में लगे जक को खोलने में दो मजदूर लगे थे, सभी जक ढीला करने के बाद हाईडरा से लोहे का पलेट निकाला जा रहा था। इस दौरान दोनों मजदूर पिलर में लगा शटरिंग के ऊपर से ही लोहे के पलेटा को निकलवा रहे थे। ऊपर का पलेटा निकलते ही अचानक उसके नीचे का पलेटा नीचे सरक गया, जिससे अशोक गांझू नामक मजदूर का गर्दन पलेट से सटे पाइप में दब गया।
अपने साथी को दबने पर दूसरा मजदूर उसे तुरंत पकड़ लिया। लोगों ने बताया की हादसे के बाद दोनो मजदूर करीब बीस मिनट तक पिलर के ऊपर ही लटके रहे। बाद में दूसरा हाईडरा से पलेट को ऊपर कर उसे निकाला गया। नीचे उतारने के बाद सीएचसी में भर्ती किया गया जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र राम ने उसके नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वहां के मजदूरों ने काम बंद कर दिया। उपायुक्त के नाम मुखिया संघ के लोगों ने वीडियो को सौपा ज्ञापन मेराल प्रखंड के सभागार में मंगलवार को अबुआ आवास के प्राथमिकता सूची के साथ छेड़छाड़ के विरोध में प्रखंड के सभी मुखिया ने बैठक किया बैठक के बाद मुखिया संघ के लोगों ने उपायुक्त के नाम वीडियो जागो महतो को ज्ञापन सौंपा बैठक की अध्यक्षता मेराल पूर्वी पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष रामसागर महतो ने किया मुखिया संघ अध्यक्ष रामसागर महतो ने बताया कि सभी पंचायत में जिला से मिला अबुआ आवास के सूची ग्राम सभा द्वारा तैयार किया गया प्राथमिकता सूची के अनुसार नहीं है, सूची में अयोग्य लाभुकों की संख्या बहुत अधिक है उन्होंने कहा की सूची में वैसे लाभुक जिनको पूर्व में पीएम आवास का लाभ तथा पक्का आवास मिला है एवं आर्थिक रूप से संपन्न लाभुक है उनका नाम सूची में जिला द्वारा भेजा गया है जबकि जिला द्वारा भेजा गया प्राथमिकता सूची में विधवा आवास विहीन दिव्यांग असहाय आदि लोगों का नाम इस सूची से गायब है गेरुआ पंचायत के मुखिया अनिल चौधरी ने कहा कि जिला से जो प्राथमिकता सूची जारी किया गया उसमे 80% अयोग्य लाभुकों का नाम दर्ज है उन्होंने बताया कि प्रखंड में जनसंख्या एवं आर्थिक स्थिति के अनुसार जिला से लक्ष्य भी कम मिला है उन्होंने वीडियो को दिए गए आवेदन के माध्यम से मांग किया है कि ग्राम सभा द्वारा प्राथमिकता सूची के आधार पर आवास का लाभ योग लाभुकों को दिया जाए।
यदि ग्राम सभा के प्राथमिकता सूची के अनुसार योग लाभूको को लाभ नहीं दिया जाता है तो भविष्य में हम सभी जनप्रतिनिधि पंचायत में किसी तरह का ग्राम सभा का विरोध करेंगे। इस मौके पर उप प्रमुख निजाम खान मुखिया प्रतिमा देवी रामप्रताप साव फूलमंती देवी सुरेश पासवान अजीज अंसारी मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी जगजीवन राम शंभू राम दिलजान अंसारी राजेंद्र चौधरी धर्मराज राम रविंदर गुप्ता आदि लोग शामिल थे। : खबर सदर अस्पताल से गढ़वा केतार थाना क्षेत्र के परति गांव निवासी विनोद प्रसाद यादव का पुत्र विकास कुमार यादव मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि विकास कुमार यादव अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर केतार बाजार करने जा रहा था इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मोटरसाइकिल और नियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गढ़वा कांडी थाना क्षेत्र के घोरदाग गांव निवासी कंचन शर्मा की पत्नी रीमा देवी करंट के चपेट में आने से घायल हो गई उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रीमा देवी अपने घर में मिक्सी मशीन में काम कर रही थी इसी दौरान उसे करंट लग गया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे आनन -फानन में मझिआँव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे गढ़वा अस्पताल सदर अस्पताल रेफर कर दिया [30/01, 6:19 pm] Sanjay Yadav: गढ़वा मेराल मे फलाई ओभर निर्माण के दौरान प्लेटा से दबने से एक मजदूर की मौत हो गई मृतक का पहचान सिमरिया थाना क्षेत्र के मचना गांव निवासी राजकुमार गंझु के रूप मे हुई हैं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजकुमार फ्लाईओवर पुल पर पलेटा खोल रहा था उस दौरान प्लेटा उसके ऊपर जा गिरा जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय मजदूरों ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
श्री बंशीधर नगर- राजकीय कृत उच्च विद्यालय चितविश्राम में दशम वर्ग के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया सनिधा सोनी, प्रधानाध्यापक अमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.विदाई समारोह में दसवीं के कई छात्र छात्राओं ने अपने स्कूली सफर का अनुभव अन्य विद्यार्थियों के साथ साझा किया विदाई समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया सनिधा सोनी ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं.आप अभी दसवीं की परीक्षा देने जा रहे हैं, तन मन से पढ़ाई करें और अपना परीक्षाफल अच्छा करें. उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रमी बनें और हमेशा अच्छा करने की सोच रखें.देश और राष्ट्र के लिए कुछ करने का सपना मन में बनाये रखें.प्रधानाध्यापक अमित कुमार ने कहा कि विदाई का पल दुखदाई होता है, लेकिन मैं आप सबों को विद्यालय से विदा तो नहीं कर रहा हूं पर विधि के विधान के अनुसार आगे आप सभी छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्जवल हो इस बात को ध्यान में रखते हुए विदाई दी जाती है. आप सभी अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा दें और अच्छा रिजल्ट करें यही मेरी शुभकामना है. कार्यक्रम के अंत में दशम वर्ग के छात्राओं के बीच कॉपी एवं कलम का वितरण किया गया.विदाई गीत प्रस्तुत करने वाले छात्राओं में रीति पांडेय,स्मिता कुमारी,साक्षी सिंह,हलीमा खातून,मनीषा कुमारी का नाम शामिल है.मौके पर विद्यालय अध्यक्ष सारिका शर्मा,शिक्षक तनवीर आलम,द्वारिका नाथ पांडेय, अमित कुमार गुप्ता,रितेश कुमार, किशोर कुणाल,उमेश गुप्ता,नरेंद्र श्रीवास्तव,रंजीता, विद्या दुबे,श्वेता सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे. श्री बंशीधर नगर- जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर वर्षो का प्रस्तावित मांग पूरा करने तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उनके पार्टी जदयू को एन डी ए गठबंधन में शामिल करने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आभार व धन्यवाद तथा एनडीए के मुख्यमंत्री बनने पर नीतीश कुमार व उनकी सरकार को बधाई.उक्त बातें पूर्वमंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामचन्द्र केशरी ने मंगलवार को चेचरिया स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने कहा कि डॉ लोहिया कर्पूरी विचार केंद्र के तत्वावधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर विगत 23 जनवरी 2022 को रांची के हिनू में जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भारत सरकार के रेलमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया था. उसके पूर्व अनावरण की तैयारी के लिये आयोजित बैठक में डॉ लोहिया कर्पूरी विचार केंद्र के अध्यक्ष रामचन्द्र केशरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ही जन नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित किया गया था.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जन नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा किया गया जो अत्यंत ही खुशी की बात है.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की बातों को अमल करते हुये परिवारवाद से दूर रहने जैसी बातों को कहा तथा इन बातों को अपने साथ भी जोड़ा.उक्त बातों से राजद नेता भड़क गये तथा नीतीश कुमार को भद्दी भद्दी बातें कही गई.इन सभी घटना क्रम को भाजपा ने एहसास किया होगा तभी आज बिहार में काम करने वाली अच्छी ,मजबूत एनडीए की सरकार बन पाई.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व बिहार के मुख्यमंत्री दोनों का विचार मिलता जुलता है जैसे ईमानदारी,काम करने के तौर तरीके,परिवारवाद से दूरी,भ्र्ष्टाचार से मुक्ति,विकास के प्रति संकल्पित रहना आदि जैसे अनेको उदाहरण है, जिसके कारण बिहार में एक अच्छी सरकार बनी है.प्रेसवार्ता में मथुरा पासवान,सलीम अंसारी,सोबराती खां, दिनेश शर्मा,राजेश विश्वकर्मा, जाहुल अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे भाजपा की हुई बैठक: भारतीय जनता पार्टी की बैठक शिवेशवर चंद्रवंशी डिग्री कॉलेज में "गांव की ओर चलो कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को की गई ।
जिसमें "गांव की ओर चलो "कार्यक्रम पर चर्चा की गई।जिसमें सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रचलित मुख्य अतिथि ओमप्रकाश तिवारी एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी के द्वारा किया शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर जाकर बूथ खर्च करता हूं उसे मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए कार्यों को विस्तार पूर्वक बताने लोकसभा चुनाव में सभी को पार्टी को मजबूती पर बल देने सहित उन मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर,नगर पंचायत मंडल अध्यक्ष पवन कुमार,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमा शकंर यादव, भगवान दत तिवारी,महामंत्री ओम प्रकाश मेहता, सूनील चौहान,मीडिया प्रभारी दीपक चौहान, संयम सिंह,आनंद चंद्रवंशी ,कृत रायण सिंह, शेष मणि सिंह, राजकुमार चौधरी,शंभू चौधरी,सदैव पासवान, बबन राम ,श्रीनाथ चंद्रवंशी, गणेश चौहान, रामजतन पासवान ,जगदीश पासवान, अखिलेश विश्वकर्मा, सतन पासवान, अमरेश ठाकुर ,वाल्मीकि चंद्रवंशी, गणेश सिंह, सुरेंद्र यादव शिवकुमार सिंह महावीर राम, अमित यादव, रामजी पासवान ,राजेंद्र पासवान, सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
::नपं के खजुरी के ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग सीओं से की: नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 खजूरी नवाडीह गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने अंचल पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है । दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा पुराने पंचायत भवन को गिराकर तथा उसमें लगाया गया पेड़ पौधों को काटकर उक्त स्थल पर गोदाम बनाने की तैयारी की जा रही है, जिससे हम सभी ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। उक्त कार्य को रोक लगाने की मांग की है।इस संबंध में सीओं रामजी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जांचों उपरांत कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई की मांग करने वालों में चंद्रिका मेहता, बालमुकुंद मेहता,सोहन कुमार मेहता, सुनील कुमार मेहता, गोविंद शाह, मुन्ना यादव, रमाकांत मेहता, उपेंद्र मेहता, नीतीश कुमार, लव कुमार सिंह, विकास शर्मा ,दिवाकर शर्मा, अजय कुमार शाह, सत्यम शर्मा सुशील कुमार शाह सहित काफी संख्या में लोगों का नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play