whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27200486
Loading...


खबर मंजूषा

location_on गढ़वा access_time 27-Jan-24, 06:10 PM visibility 661
Share



खबर मंजूषा


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : खबर सदर अस्पताल से गढ़वा कांडी थाना क्षेत्र के घोरदाग गांव में राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर घर में दिया जलाने को लेकर गांव के कुछ लोगों ने दो महिला सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया घायलों में स्वर्गीय असरेश राम का पुत्र राहुल कुमार उसकी मां ललिता कुंवर एवं उसकी बहन सोनी कुमारी के नाम शामिल है सभी को इलाज के लिए मझिआँव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया इस संबंध में राहुल कुमार ने कांडी थाने में आवेदन दिया था लेकिन कई दिन बित जाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं किया गया तो शनिवार को ललिता कुंवर द्वारा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे से मिलकर घटना की जानकारी दी एवं उन्हें भी गांव के तीन लोगों के विरुद्ध एक आवेदन दिया है आवेदन में कहां गया है कि 22 जनवरी को अपने घर एवं दरवाजे पर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में दिया जला रही थी इसी दौरान गांव के सुनील राम का पुत्र सुमंत राम जयमंत राम एवं उसकी पत्नी अनीता देवी ने वहां पहुंचकर दिया जलाने से मना कर रहे थे उक्त लोगों को कहना था कि राम लला जन्म उत्सव पर दिया नहीं जलाना है इस बात पर राहुल कुमार की मां ललिता कुंवर ने कहा कि सभी लोग दिया जला रहे हैं तो हम लोग क्यों नहीं जलाएंगे इसी बात पर आक्रोशित होकर गाली गलौज करते हुए उक्त लोगों ने राहुल कि मां एवं उसकी बहन सोनी कुमारी को मारपीट कर बेहोश कर दिया घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के मुखिया लल्लू यादव रजनीश कुमार प्रभादेवी आदि ने ने घटनास्थल पर पहुंचकर बेहोशी हालत में राहुल कुमार को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया इसके बाद सुमंत राम एवं उसका भाई जयमंत राम ललिता कुंवर के घर पहुंच कर थाने में प्राथमिक की दर्ज करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे इस संबंध में कांडी थाना प्रभारी दीपक राणा ने कहा कि दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है गढ़वा बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव स्थित मोड़ के पास पिकअप पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई दो महिला एवं एक युति गंभीर रूप से घायल हो गई मृतक कांडी थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव निवासी स्वर्गीय प्रयास रजवार का पुत्र शिव रजवार 50 वर्ष बताया गया है वहीं घायलों में उसी गांव के स्वर्गीय शंभू रजवार की पत्नी लखमनिया देवी जोखू राजबार की पत्नी लेलो देवी व उसकी पुत्री रानी कुमारी के नाम शामिल है सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में बताया गया कि मृतक शिव रजवार तथा घायल लखमिनिया कुंवर लाल देवी रानी कुमारी सहित 12 लोग रोहतास जिले के तेतर गांव आलू तोड़ने के लिए मजदूरी करने गया हुआ था जहां काम खत्म होने के बाद उक्त सभी ने बीआर 26 जी ए 9490 पिकअप गाड़ी वहां से रिजर्व करके अपने घर लौट रहा था इसी दौरान सलगा गांव के पास पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया घटना के बाद सभी को गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने शिव रजवार को मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंतिम परीक्षण के लिए भेज दिया गढ़वा रामकंडा थाना क्षेत्र के ऊपर टोला गांव में हुई मारपीट की घटना में चार महिला व एक बच्चा सहित सात लोग घायल हो गए घायलों में नारायण राम की पत्नी राजमतिया देवी उसकी पुत्री संगीता कुमारी रीता कुमारी उसका पुत्र अमित कुमार हरिहर राम जमुना कुमार का पत्नी प्रतिमा देवी एवं उसका एक वर्ष का पुत्र अनुराग कुमार के नाम शामिल है इसमें संगीता कुमारी को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध घायलों ने आरोप लगाया है कि उसके भैंस का बच्चा अक्लूराम भूखन राम आदि के खेत के आरी मे चला गया था इसी बात को लेकर उसके बगल के ढूराई राम एवं उसका साला शंभू राम आदि ने मिलकर उक्त सभी को मारपीट कर घायल कर दिया घटना के बाद सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष के लोग गढ़वा सदर अस्पताल नहीं पहुंच पाए थे रंका थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी दुखी चौधरी का पुत्र गिरधारी चौधरी पेड़ से गिरकर घायल हो गया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गिरधारी चौधरी बकरी के खिलाने के लिए पेड़ पर चढ़कर पत्ता कट रहा था इसी दौरान पेड़ से नीचे गिर गया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने गिरधारी चौधरी को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से गढ़वा रेफर कर दिया गढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव निवासी भागीरथी लाल का पुत्र अजय कुमार ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया घटना के संबंध में परिजनों के बताया कि अजय कुमार को आपसी किसी बात को लेकर अपने माता-पिता के साथ विवाद हो गया था इसी बात से आक्रोशित होकर अजय कुमार ने कीटनाशक खा लिया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गढ़वा खरौधी थाना क्षेत्र के भारती नगर टोला निवासी स्वर्गीय राम आधार राम का पुत्र उदय राम ने सिंदूर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उदय राम को आपसी किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ में विवाद हो गया था इसी बात से आक्रोशित होकर उदय राम ने घर में रखे सिंदूर को घोलकर पी गया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गढ़वा थाना क्षेत्र के उड़सुगी गांव निवासी लक्ष्मण राम की पुत्री पायल कुमारी मारपीट की घटना में घायल हो गई उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में पायल कुमारी के बाबा बिगन राम ने आरोप लगाया है कि पायल कुमारी घर में अकेली थी इसी दौरान गांव के ही बच्चे-बच्चे आपस में विवाद कर रहे थे इसी क्रम में गांव के प्रयास राम ने पायल कुमारी को मारपीट कर दिया परिजनों ने उसे घायल अवस्था में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया 75वें गणतंत्र दिवस पर मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन, प्रशासन की टीम ने चेंबर ऑफ कॉमर्स को 6 विकेट से हराया, डीएसपी बने बेस्ट बॉलर श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) :– 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुमंडलीय मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के बाद दोपहर 3:00 बजे से प्रशासन और चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज श्री बंशीधर नगर इकाई के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
रोमांचक मुकाबले में प्रशासन की टीम ने चेंबर ऑफ कॉमर्स की टीम को 6 विकेट से हराकर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से कप्तान शंभूनाथ सौदागर और प्रशासन टीम की ओर से कप्तान एसडीओ रतन कुमार सिंह थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेंबर ऑफ कॉमर्स की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 80 रनों का स्कोर खड़ा किया। चेंबर की ओर से धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए विकास कुमार ने दो छक्के, दो चौके के बदौलत सर्वाधिक 30 रन बनाए। जबकि दिलु चौबे ने 10 रन का योगदान दिया। प्रशासन की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए सुमन ने 3 विकेट,डीएसपी प्रमोद केसरी ने मैडन ओवर के साथ दो विकेट लिए, जबकि अमित ओझा ने दो विकेट झटके।
वही जवाबी पारी खेलने उतरी प्रशासन की टीम ने 10. 2 ओवर में ही निर्धारित 80 रन के लक्ष्य को हासिल कर 6 विकेट से मैच को आसानी से जीत लिया। प्रशासन की ओर से शुरुआत में ओपनर के तौर पर कप्तान एसडीओ रतन कुमार सिंह और उपकप्तान डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी उतारे। जिसमे रतन सिंह ने 1 रन पर ही रिटायर्ड हर्ट के तौर पर मैदान से बाहर आए। वही प्रमोद केसरी को 2 रन पर ही चेंबर के गेंदबाज बबलू ने बोल्ड कर पैवेलियन भेज दिया। उसके बाद अमित ओझा ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए हैट्रिक छक्के के बदौलत कुल 21 रन बनाकर कैच आउट हो गए। सुमन ने 15 रन बनाकर बिशु की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। वही संजय मुंडा 2 रन पर ही बबलू ने क्लीन बोल्ड कर दिया। जबकि टिंकू ने 10 रन और रंजन ने दो छक्के, दो चौके लगाकर 22 रन बनाकर दोनों खिलाड़ी नाबाद रहे।
चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से शानदार बोलिंग करते हुए बबलू ने दो विकेट चटकाए। और विशु एक विकेट लिया। कार्यक्रम के अंत में विजेता टीम को और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रशासन टीम की ओर से सुमन कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया। जबकि अमित ओझा को बेस्ट बॉलर चुना गया। वहीं डीएसपी प्रमोद केसरी को बेस्ट बॉलर बनाया गया। मैच के दौरान चंद्रकेतु कश्यप और श्रीसंत पांडेय ने अंपायरिंग की और कमलेश कुमार कमलापुरी में स्कॉरर की भूमिका निभाई। जबकि कमलेश कुमार पांडेय ने शानदार कमेंट्री की। मैच में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह,भवनाथपुर इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार,पत्रकार धीरेंद्र चौबे,चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव गोपाल प्रसाद जायसवाल,संतोष कमलापुरी,आनंद जयसवाल,कामेश्वर प्रसाद,मिक्की जायसवाल,विनोद कसेरा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।
प्रशासन टीम की ओर से खिलाड़ी कप्तान एसडीओ रतन कुमार सिंह, उप कप्तान डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी,नीतीश सिंह, अमित ओझा, सुमन कुमार, संजय मुंडा, रंजन सिंह, टिंकू,चंद्रदेव कुमार,अविनाश कुमार,अभय कुमार, अग्नू दास,नीतीश कुमार तिवारी टीम में शामिल रहें। चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से खिलाड़ी कप्तान शंभूनाथ सौदागर, उपकप्तान हृदयानंद कमलापुरी, बबलू, विकास कुमार, विशु कसेरा, तस्लीम खान, अनूप निराला, दिलु चौबे, उमेश कुमार, राजन सोनी, रंजन छोटू एवं विद्या भास्कर छोटू ने हिस्सा लिया। गढ़वा अग्रवाल परिवार गढ़वा इस कार्यक्रम को स्व. किरण रानी अग्रवाल 30 वीं पुण्यतिथि के स्मृति मे 150 जरुरत के बिच भोजन का वितरण हनुमान मंदिर रंका मोड़ मे किया गया स्वेता अग्रवाल ने बताया की अग्रवाल सदा जरुरत मंदो की सेवा करता रहता है और इसी कड़ी मे आज जरुरत मंदो के बिच भोजन वितरण किया गया हमारे परिवार के द्वारा लगातार इस तरह का यह इक्कीसवॉ आयोजन है जोकि जन्मदिन, शादी की सालगिरह पुण्यतिथि आदि पर हमलोगो के द्वारा किया जाता है रश्मि अग्रवाल ने बताया हमारी चाचीजी भी अक्सर जरुरत मंदो की सेवा किया करती थीं आज उनकी 30 वीं पुण्यतिथि पर भोजन और वस्त्र का वितरण किया गया रूचि अग्रवाल ने कहा कि बड़ी माँ की 30 वीं पुण्यतिथि की स्मृति मे आज जरुरत मंदो के बिच प्रसाद रूपी भोजन और कम्बल और बच्चो को टोपी का वितरण किया गया है कार्यक्रम मे ओम प्रकाश अग्रवाल, राजीव रंजन अग्रवाल संतोष अग्रवाल, श्रीप्रकाश अग्रवाल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल पुरुषोत्तम अग्रवाल, तेजस्व अग्रवाल,अंजना अग्रवाल,स्वेता अग्रवाल , शालिनी अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, सांभवी अग्रवाल,अंश अग्रवाल आदि उपस्थित थे भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी के अध्यक्षता में संगठन की ओर से आयोजित गांव चलो अभियान कार्यक्रम को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक जवाहर पासवान ने कहा कि भाजपा बुथ स्तर पर गांव चलो अभियान के माध्यम से पार्टी के बुथ स्तर पर संगठन की मजबूती बुथ को सशक्त करने का काम पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे साथ ही समाज में रहने वाले विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोग से संपर्क करेंगे। लाभार्थी, शहीद परिवार, एनजीओ वालों से सम्पर्क करना है अबकी बार फिर से मोदी सरकार का दिवाल लेखन करना है साथ ही आगामी 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर बुथ स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए।
केंद्र सरकार की योजनाएं को बताना है उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय कार्यशाला के बाद 28 जनवरी से 1 फरवरी तक मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। नमो ऐप सरल ऐप सभी लोगों को डाउनलोड करना है नमो ऐप के माध्यम से विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर भी बनना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कालीचरण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताना है अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ना है जिससे केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धि पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़ना। बुथ स्तर पर पन्ना प्रमुख बुथ के कार्यकर्ता के साथ बैठक करेंगे। भाजपा जिला संगठन प्रभारी अमित सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं भाजपा कार्यकर्ता के दम पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है आगामी लोकसभा विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत होगी।
गांव चलो अभियान कार्यक्रम के दौरान पार्टी के नेता कार्यकर्ता गांव-गांव प्रवास करेंगे एवं बुथ स्तर पर सांगठनिक ढांचे को देखते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोग से सम्पर्क करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि गांव चलो अभियान कार्यक्रम में 24 घंटे के लिए प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के नेता पदाधिकारी गांव गांव प्रवास करेंगे। गांव चलों अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर से बुथ स्तर तक बैठक कार्यक्रम किया जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरज गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार को पुनः स्थापित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव प्रवास करेंगे एवं बुथ स्तर पर पार्टी गतिविधि को ठीक करेंगे।
जनसंघ से लेकर भाजपा तक के सभी पुराने कार्यकर्ता से विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों से सम्पर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धि एवं पार्टी के कार्यो से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विकास स्वदेशी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश तिवारी लातेहार प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा एस सी आयोग के पुर्व चेयरमैन शिवधारी राम बिनय चौबे राजीव राज तिवारी पुर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी हरेंद्र दुबे विवेकानंद तिवारी ब्रजेश उपाध्याय राजीव रंजन तिवारी ठाकुर प्रसाद महतो स्वाति तिर्की अरविंद तुफानी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलला दुबे एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मन राम कृपाल सिंह टिंकू गुप्ता कुमार कनिष्ठ विनोद दुबे उदय कुशवाहा बसंत प्रसाद लक्ष्मीकांत पाण्डेय राजेश्वर ठाकुर बजरंग प्रसाद रुप निरंजन सिन्हा लखन चौधरी राजकुमार विश्वकर्मा सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष सहित हर मंडल से तीन तीन कार्यकर्ता शामिल हुए।
मृतक के परिजन के बयान पर पुलिस ने की प्राथमिक की दर्ज बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा मोड़ पर बिहार से मजदूरी कर लौट रहे मजदूर की आलू लदा पिक अप वाहन बरडीहा के सलगा मोड़ पर पलटने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई ।जबकि कई घायल हो गए। जानकारी देते हुए बरडीहा थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि बिहार के नवीनगर से आलू की कोड़ाई कर आलू लेकर लौट रहे मजदूरों का पिकअप वाहन लगा मोड के समीप 25 जनवरी दिन गुरुवार के रात्रि लगभग 12:00 बजे पलट गई, जिसमें आलू लेकर आ रहे लगभग 10 मजदुर इस दुर्घटना में घायल हो गए।जिसमें कांडी थाना क्षेत्र के घोड़ दाग गांव निवासी लगभग 60 वर्षीय शिव रजवार की मृत्यु गढ़वा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही हो गई जबकि लख मनियां कुअंर,कैलाश रजवार,लाल देवी को रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दी गई।
साथ ही थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना लगभग 12:00 बजे रात की हुई है जबकि उन्हें सूचना 2:00 बजे मिली घटना स्थल पर जब ही पहुंचाते हैं तो वहां से पिकअप वाहन संख्या BR 26 -GA-9426 घटना स्थल से गायब था ।उन्होंने बताया कि जांच के बाद पता चला कि बरडीहा गांव निवासी सह पूर्व मुखिया रामदेव विश्वकर्मा उफॅ भरदुल विश्वकर्मा के जेसीबी से पलटा हुआ पिक अप वाहन को उठाया गया तथा वह दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी चालक लेकर फरार हो गया।साथ ही बताया कि पिकअप वाहन के चालक काफी शराब पी रखी थी, मजदुर के द्वारा मना करने के बावजूद भी वह तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के कारण वह पलटी कर दिया। मृतक के परिजन एवं घायल के बयान पर गढ़वा पुलिस के बयान के अनुसार बरडीहा थाना केश कांड संख्या 8/24के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है उन्होंने अभी बताया कि जेसीबी मालिक पर भी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जेसीबी से उठाकर भागने में सहयोग किया उनके द्वारा पुलिस को खबर नहीं किया गया ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play