whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27197607
Loading...


गणतंत्र दिवस पर भवनाथपुर प्रखण्ड में सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा

location_on भवनाथपुर access_time 27-Jan-24, 05:23 PM visibility 660
Share



गणतंत्र दिवस  पर भवनाथपुर प्रखण्ड में सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भवनाथपुर प्रखण्ड में सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में शान से तिरंगा झंडे को सलामी दी गई । इस अवसर पर कई विद्यालयों व सेल के मैदान में खेल कूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।प्रखंड कार्यालय में प्रखण्ड प्रमुख शोभा देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। वही बीएसएम कॉलेज विधायक भानु प्रताप शाही ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं तिरंगे को सलामी दी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भवनाथपुर थाना परिसर में आयोजित समारोह में रामेश्वर उपाध्याय, पुलिस निरीक्षक कार्यालय इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, कर्पूरी चौक पर जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।
वही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवनाथपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन दास, बीआरसी में प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी रविन्द्र मेहता , राजकीय प्लस टू विद्यालय में प्राचार्य अंकित द्विवेदी, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह, बुनियादी विद्यालय में विभूति भूषण, डीएवी विद्यालय में प्राचार्य राजेंद्र सचदेवा,वन विभाग के कार्यालय में रेंजर प्रमोद कुमार, शिव शरण सेवा संस्थान में डॉ धर्मेन्द्र कुमार मेहता,सेल के टाउनशिप स्थित फुटबॉल मैदान में सेल के महाप्रबंधक मनोज कुमार, टाउनशिप स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भवनाथपुर पंचायत में मुखिया बेबी देवी, कैलान पंचायत में मुखिया सुकनी देवी, अरसली दक्षिणी में मुखिया अनिता देवी और बनसानी पंचायत में मुखिया इलायची देवी, अरसली उत्तरी पंचायत में मुखिया इशरत जहां, मकरी पंचायत में मुखिया सरिता देवी, चपरी पंचायत में मुखिया शैलेश चौबे, पंडरिया पंचायत में मुखिया गायत्री देवी,आप पार्टी कार्यालय में राजेंद्र पासवान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।
इस मौके पर विधायक भानु प्रताप शाही ने लोगों को गणतंत्र दिवस कि शुभकामनाएं दी एवं भारतीय संविधान पर प्रकाश डाला।साथ ही साथ महाविद्यालय में छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण करते हुए जागरूक किए ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play