सगमा :
प्रखण्ड छेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया ।
इस क्रम में सभी सरकारी व गैरसरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज को ऑन बान शान से लहराया गया ।
इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम अयोजन कर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हुआ ।
इस अवसर पर प्रखण्ड कार्यलय सगमा में प्रमुख अजय साह अंचल कार्यालय प्रभारी अंचल पदाधिकारी सह बीडीओ सत्यम कुमार पंचायत भवन कटहर कला मुखिया कलावती देवी पंचायत भवन बीरबल में मुखिया इंद्रजीत कुषवाहा ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल बीरबल में जीप सदस्य अंजू यादव स्कूल के प्रधानाध्यापक बेबी खातून के द्वारा संयुक्त रूप से झंडोतोल्लान किया गया
प्रखण्ड में मुख्य आकर्षण का केंद्र ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल में देखने को मिला ।
उक्त विद्यालय में विद्यालय के प्रबंधक महताब आलम के कुशल निर्देशन में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया ।
इस अवसर पर विद्यालय में श्री राम जानकी के साथ हनुमान जी की झांकी प्रस्तुत किया गया जिसमें छत्राओं के द्वारा स्वगत में आएंगे आएंगे राम आएंगे भजन पर नृत्य प्रस्तुत किया गया ।