whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27186921
Loading...


झारखंड सरकार ने गढ़वा वासियो को दिया गणतंत्र दिवस का बेहतरीन तोहफा : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 25-Jan-24, 06:20 PM visibility 667
Share



झारखंड सरकार ने गढ़वा वासियो को दिया गणतंत्र दिवस का बेहतरीन तोहफा : मंत्री मिथिलेश


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 20 करोड़ की लागत से होगा पांच सड़कों का निर्माण झारखंड सरकार ने गढ़वा को नये साल एवं गणतंत्र दिवस का बेहतरीन तोहफा दिया है। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 20 करोड़ रूपये की लागत से पांच नये सड़कों का निर्माण किया जाएगा। झारखंड सरकार ने इसकी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इनमें गढ़वा प्रखंड में दो, रंका, मेराल एवं रमकंडा में एक-एक सड़क निर्माण शामिल है। जानकारी देते हुए मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि गढ़वा प्रखंड में गढ़वा-मझिआंव आरईओ रोड से यज्ञशाला होते हुए नामधारी कॉलेज तक चार करोड़ 99 लाख 22 हजार 300 रूपये की लागत से 5.59 किमी, रामजीत डीलर के घर से पुराना स्टैंड पीडब्लूडी रोड तक एक करोड़ 80 लाख 70 हजार 400 रूपये की लागत से 1.51 किमी, मेराल प्रखंड में गढ़वा-मझिआंव राजमार्ग खोलरा से बीरबंधा सीमा तक चार करोड़ 68 लाख 4300 रूपये की लागत से 4.26 किमी, रंका प्रखंड में एनएच 343 सिंगारकला से उंचरी होते हुए सेवाडीह मुख्य पथ तक चार करोड़ 22 लाख 40 हजार 100 रूपये की लागत से 5.6 किमी तथा रमकंडा प्रखंड के उदयपुर में सीधाटांड़ मोड़ से ललेहा तक एक करोड़ 83 लाख 43 हजार 400 रूपये की लागत से 1.75 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा।
मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि आजादी के बाद आज तक इन सड़कां का निर्माण कार्य हुआ नहीं है। अब तक ये सभी सड़कें कच्ची सड़कें ही हैं। क्षेत्र के लोगों के लिए सड़कें काफी महत्वपूर्ण हैं। इन क्षेत्रों के लोगां की लंबे समय से इसके निर्माण की मांग थी। मंत्री ने कहा कि उनके प्रयास से मुख्यमंत्री ने इन सड़कां के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर गढ़वा वासियां को नये साल एवं गणतंत्र दिवस का बेहतर तोहफा दिया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play