whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27195699
Loading...


खंबर भवनाथपुर से

location_on भवनाथपुर access_time 21-Jan-24, 06:08 PM visibility 678
Share



खंबर भवनाथपुर से


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : ओबीसी एकता व अधिकार जागरूकता रथ रविवार को भवनाथपुर पहुंचा। भवनाथपुर कर्पूरी चौक एवं बाजार के समीप नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा का अध्यक्षता एवं संचालन अख्तर अंसारी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय संयोजक सदस्य गोरख नाथ चौधरी ने कहा की ओबीसी मोर्चा रथ का उद्देश्य आजादी से लेकर आज तक सत्तासीन लोग जो ओबीसी का हक और अधिकार को दबा कर बैठे हैं, वो लोग आरक्षण के नाम पर ओबीसी समाज का हत्या किया है।जब तक हक ओबीसी को हक अधिकार नहीं मिलेगा तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी साथ ही कहा कि आगामी 11 फरवरी को शिवाजी मैदान पलामू चलने का आग्रह किया। अजय वर्मा ने कहा की ओबीसी समाज का मकसद राजनीतिक दल और संगठन को ठेस पहुंचाना नहीं बल्कि ओबीसी को उचित हक और अधिकार दिलाना है।
उन्होंने कहा की रघुवर सरकार में 14 प्रतिशत आरक्षण मिलता था लेकिन हेमंत सोरेन सरकार ने आरक्षण ही खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा की ओबीसी की आबादी 65 प्रतिशत है फिर आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। हमलोग हिंदू- मुस्लिम में फंसकर लड़ते रह जातें हैं। ओबीसी संयोजक अजय वर्मा ने कहा ओबीसी का जनसंख्या के अधार पर राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने जातिय जनगणना कराते हुए 52 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग किया है। उन्होंने कहा की देश के विकास में ओबीसी समाज की बड़ी भागीदारी है। उन्होंने ओबीसी समाज के लोगों को 11 फरवरी को शिवाजी मैदान में आने का आग्रह किया है। इस मौके पर वरुण विहारी यादव,रामभजन गुप्ता,सुरेश साह, परमानन्द राउत, महताब आलम, मुकेश विश्वकर्मा, कपिलदेव राउत, गुड्डू विश्वकर्मा, उदय राउत, जमुना विश्वकर्मा, धुनमुन यादव, कृष्णा विश्वकर्मा, सोनू ठाकुर बैद्यनाथ गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थें।
अयोध्या में 22 जानकारी को होने वाले राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या पर भवनाथपुर थाना पुलिस ने पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार के अध्यक्षता में शांति पूर्ण कार्यक्रम आयोजन को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से सुरु हो कर कर्पूरी चौक होते प्रखण्ड कार्यालय तक किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने लोगो से अपील किया कि आप लोग शांतिपूर्ण ढंग से पर्व को मनाए। किसी भी तरफ के अफवाह से बचें। अगर कोई भी असामाजिक तत्व के लोगों के द्वारा गेदरिंग करने का प्रयास किया जाता है तो तुरंत थाना को सूचित करें। फ्लैग मार्च में एस आई कुंदन यादव, निरंजन प्रसाद, राजू उरांव, प्रभु मेहता, विजय सिंह सहित थाना पुलिस के बारे जवान उपस्थित थे।
अयोध्या नगरी में 22 जनवरी को रामलाल का नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भवनाथपुर प्रखंडों में भी राम मय हो गया जिसमे कई पंचायतों के3 देवालयों में अखंड कीर्तन शोभा यात्रा निकाला गया ।जिसमे सिंदुरिया पंचायत के टाउनशिप हनुमान मंदिर से विशाल जूलूस अजय सोनू के नेतृत्व में रविवार को निकाली गई। सबसे पहले हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना के बाद राम दरबार की सजी हुई रथ के साथ पुरे गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाली गई,जो टाउनशिप आवासीय क्वार्टर, रेलवे साइडिंग, पुनर्वास सहित पुरे पंचायत भ्रमण करते हुए टाउनशिप हनुमान मंदिर में पहुंची,जहां भक्तों के बिच प्रसाद वितरण किया गया।जुलस में भक्तों ने जय श्री राम,जय जय श्री राम,जय हनुमान सहित अन्य जयकारा लगाकर पूरा पंचायत भक्ति में हो गया, वह मंदिर परिषद में 24 घंटे का अखंड कीर्तन किया जा रहा है।
अरसली उतरी पंचायत के शिव मंदिर से शोभा यात्रा निकाला गया जिसमे पंचायत में भ्रमण के पश्चात पुनः मंदिर में समाप्ति हुई जिसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया । वहीं टाउनशिप दुर्गा मंदिर प्रांगण में सोमवार को अखंड कीर्तन हवन के पश्चात आरती व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।इस मौके पर सिंदुरिया के मुखिया नंदलाल पाठक,पूर्व मुखिया राजेश गुप्ता, धुरनरायण दुबे, गणेश सिंह, दिवाकर चौधरी,लाल बाबू गुप्ता, विजय जयसवाल, संतोष चन्द्रवंशी,प्रदीप गुप्ता, जितेंद्र पासवान,सुबोध पाठक,पंकज सिंह,राहुल सिंह,सुनील गुप्ता सहित कई लोग सहयोग किया।अरस्ली उतरी में उदय गुप्ता, जयराम पासवान,श्याम सुंदर गुप्ता दयानंद प्रजापति, रवीन्द्र नाथ शर्मा, अरुण गुप्ता ,उमेश विश्वकर्मा ,डोमन राम ,पप्पू राम ,मनोज बैठा ,आत्मानंद विश्वकर्मा ,श्यामलाल बियार, उदय पासवान, मुन्ना शर्मा ,सुदेश विश्वकर्मा ,संजय गुप्ता ,सुदर्शन प्रजापति, मनोज सोनी , अरविन्द गुप्ता , आनंद देव ठाकुर ,नेपाल साह सहित लोग सामिल थे ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play