भवनाथपुर :
आगामी 22जनवरी को अयोध्या में राम लला का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे भवनाथपुर राम मय भगवा हो गया है 22जनवरी को भवनाथपुर में विभिन्न देवालयों में भव्य कार्यक्रम की तैयारी चल रही है।जिसमे टाउनशिप हनुमान मंदिर में अजय सोनी के नेतृत्व में 21 जनवरी को सिंदुरिया पंचायत में शोभा यात्रा राम दरबार झांकी,साम को अखंड कीर्तन व 22 जनवरी को हवन के पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया है ।इसको लेकर पूरे चौक को भगवा झंडा व डेकोरेशन किया जाएगा साथ ही एक हजार एक दीप जलाए जाएंगे , अरसली उतरी व दक्षिणी ,भवनाथपुर शिव मंदिर ,सूर्य मंदिर ,मकरी ,झगडा खांड, शिनघिताली , पंडरिया , चपरी, कैलान,पंचायत में भी हवन कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया है।
Advertisement
जबकि बजरंग दल के द्वारा पूरे प्रखंड में प्रभात फेरी निकाला जायेगा ।इस मौके पर गनेस सिंह,अजय सोनी ,संतोष चंद्रवंशी,विजय जायसवाल,धुरु दुबे , सहित लोग सामिल है।
हीरो एजेंसी के समीप पहाड़ी शिव मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के तत्वाधान में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शिव पारस बियार के द्वारा किया गया। उक्त बैठक में भवनाथपुर विधानसभा में मूलभूत सुविधाओं की लचर व्यवस्था, भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य, शिक्षा और पलायन पर विशेष रूप से चर्चा की गई, साथ ही व्याप्त समस्याओं में सुधार किस प्रकार से हो इस पर भी चर्चा की गई। बैठक में जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के विचारों पर सहमति जताते हुए नियोजन नीति मैं सुधार और 1932 खतियान लागू करने से संबंधित कई सारे मुद्दों पर विचार विमर्श की गई।
Advertisement
भवनाथपुर विधानसभा मे युवाओं द्वारा जन क्रांति का आगाज किया गया। इस मौके पर विजय महतो, अतुल कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, विकास पासवान, आनंद पासवान, अगस्त कुमार, शत्रुघन कुमार, धर्मेंद्र कोरवा, विकास बियार, जयप्रकाश पासवान, अमित कुमार, शैलेश गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, दिलीप पासवान सहित लोग उपस्थित थे।