गढ़वा : स्थानीय विधायक व पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के निर्देश पर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमिटी के द्वारा मेढ़ना गांव में चल रहे बिजली कार्यों का मुआयना किया गया।
इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर चंद्र किशोर ने बताया कि लगभग 90% काम पूरा कर लिया गया है। काम पूरा करने में मंत्री मिथिलेश ठाकुर का भरपूर सहयोग मिल रहा है एवं जून के अंत तक गढ़वा को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रारंभ हो जाएगी। लहलहे ग्रिड से भागोडिह ग्रिड को जोड़ने का काम पूरा कर लिया गया है। भागोडिह ग्रिड से बी मोड़ को जोड़ने के लिए पांच टीमें अलग-अलग स्थानों पर लगातार काम कर रही है। गर्मी अधिक होने की वजह से लोहा गर्म हो जा रहा है जिसके कारण थोड़ी परेशानी हो रही है परंतु निर्धारित समय पर काम पूरा कर लिया जाएगा।