whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27191195
Loading...


खबर भवनाथपुर से

location_on भवनाथपुर access_time 18-Jan-24, 06:44 PM visibility 690
Share



 खबर भवनाथपुर से


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : खरौंधी प्रखंड अंतर्गत राजी पंचायत के भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सिरपलिया टोला निवासी देवनाथ उरांव घायल हो गये। यह घटना मंगलवार की रात्रि तकरीबन साढ़े सात बजे की है। घायलावस्था में गुरुवार को भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने के लिए पहुंचे,जहां पर तैनात चिकित्सक डॉ पंकज पाठक और गुप्तेश्वर प्रसाद की देखरेख में इलाज चल रहा है। चिकित्सक ने बताया कि घायल शख्स को एक पैर सहित शरीर और मांथे में चोटें आई हुई है। घटना की जानकारी देते हुए घायलावस्था में देवनाथ उरांव ने बताया कि गांव में सड़क निर्माण को लेकर पंचायत भवन के समीप विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा किये जाने वाले शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर हम मंगलवार की रात्रि में शिलापट्ट लेकर घर लौट रहे थे,कि घर से आधा किमी पीछे ही टोला निवासी इंद्रदेव उरांव ने यह कहते हुए लाठी-डंडे से पिटाई कर दिया कि भानु के आदमी बनते हो? देखते हैं कि कैसे सड़क का शिलान्यास कराते हो।
उसने आगे धमकी देते हुए कहा कि जहां जाना है,जाओ,मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। उन्होंने बताया कि ज्यादा तकलीफ होने पर भवनाथपुर इलाज कराने के लिए पहुंचे। हलांकि उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्थानीय थाने के अलावे विधायक से इसकी लिखित शिकायत करेंगे। गोलमाल बि ई ओ का पद प्रभार में चलने के कारण शिक्षा ववस्था के साथ साथ बच्चो को मिलने वाली सरकारी लाभ में काफी गोलमल करने का मामला सामने आ रहा है ।जिसमे संबंधित लोगों के द्वारा विद्यालय का निरीक्षण नही होने से विद्यालय प्रबंधन व शिक्षण कार्य में लगे लोगों के द्वारा अनियमता बरती जा रही है ।जबकि सरकारी विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों को मध्याह्न भोजन में अच्छी पौष्टिक भोजन देने के लिए सरकार निरंतर प्रयास में लगी हुई है, लेकिन इसके विपरीत विद्यालय के प्रबंध समिति व एचएम द्वारा बच्चों के निवाला को डकारने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है।
ताजा मामला गुरुवार को प्रखंड अंतर्गत आदिवासी बाहुल क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय लरहरा अरसली उतरी का है। यहाँ गुरुवार को इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन देने के बदले माड़ भात खिलाया गया। बच्चों को माड़ भात खिलाये जाने के सवाल पर रसोईया फुलवा देवी ने बताई कि विद्यालय में हरी सब्जी और दाल नही था, इसकी जानकारी एचएम को भी दिया गया था, लेकिन सामग्री उपलब्ध नही होने के चलते आज बच्चों को माड़ भात खिलाया गया है। जबकि विद्यालय में अध्यनरत राकेश कोरवा, शशिलाल कोरवा, देवब्रत कोरवा, संतोष कोरवा, सतीश कुमार, राहुल यादव, रंगिता कुमारी, कोरन कुमारी, रीमा कुमारी आदि बच्चों ने बतलाया कि हमलोग को एक वर्ष से फल और अंडा नही मिला है, साथ ही विद्यालय में कभी भी मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन नही दिया जाता है।
एमडीएम में प्रत्येक दिन दाल भात व भुजिया और कभी कभी खिचड़ी मिलता है। यही नहीं विद्यालय में शिक्षको के द्वारा विद्यालय लेट लतीफी खोलना आम बात है । मध्याह्न भोजन में बच्चों को माड़ भात खिलाये जाने की बात जब एचएम बैजनाथ सिंह से पूछा जाने पर कहा कि जानकारी के अभाव में समान नहीं आने के कारण आज भर माड़ भात खिलाया गया है। शिक्षा विभाग के बीपीओ रविंद्र कुमार मेहता से पूछे जाने पर कहां की हमें जानकारी नहीं है जांच करवाते हैं अगर मामला सही पाए जाता हो तो कार्रवाई करेंगे। जांच का आदेश प्रखण्ड कर्मियों के पहुँच की राजनीति पकड़ देखिए की उपायुक्त के जांच के आदेश के बावजूद कोई कारवाई नही हुई कर्मी पर। जिससे कर्मियों के हौसला बुलंद हैं तो वहीं लोगो मे आक्रोश है।
बताते चलें कि भवनाथपुर ब्लाक के प्रधान सहायक विजय राम के द्वारा एक फेभर ब्लॉक के रॉयल्टी काटने के एवज में एक प्रतिशत के हिसाब से 2500 रुपये की मांग करते हुए वीडियो 19 दिसम्बर को वायरल हुआ था। बीडीओ वायरल होने के पश्चात स्थानीय समाचार पत्रों में खबर भी प्रकाशित हुआ था एवं लाभुक के द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो भेज कर उपायुक्त से शिकायत किया गया था। खबर छपने के दूसरे दिन ही उप विकास आयुक्त राजेश रॉय के द्वारा भवनाथपुर प्रखण्ड कार्यालय पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए पत्रकारों से कहा था जांचो उपरांत बहुत जल्द कारवाई किया जाएगा। उक्त मामले में ट्विटर पर स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही ने संज्ञान लेते हुए गढ़वा उपायुक्त को कारवाई करने का निर्देश दिया था।
एक माह बीत जाने के बावजूद किसी भी तरह का कारवाई नही होने से लोगों में आक्रोश है वहीं कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास उठता जा रहा है। *क्या कहते हैं उपायुक्त* इस संबंध में पूछे जाने पर गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि एसडीओ को जांच करने को लिखे हैं जांच का रिपोर्ट आते ही आगे का कारवाई किया जाएगा। बैठक थाना परिसर में आगामी 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर में श्री राम भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर होने वाले क्षेत्र में कार्यक्रमों को लेकर थाना परिसर में थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख शोभा देवी ने दोनों समुदायों को मिलजुल कर कार्यक्रम सफल बनाने का अपील की।
पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार ने कहा कि अगर कोई शरारती तत्व के द्वारा किसी भी तरह का गेदरिंग किया जाता है तो तुरंत थाना को सूचित करें, वही दोनों समुदाय को शांतिपूर्ण कार्य क्रम मनाने की अपील की। जहां थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने सभी लोगों से क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों को विवाद रहित कार्यक्रम आयोजित करने की अपील किया कहा कि किसी भी परिस्थिति में कोई भी ऐसे अनैतिक कार्य नहीं करना है जिससे की विधि व्यवस्था बाधित हो।बैठक में शामिल सभी पंचायत के जनप्रतिनिधियों से बारी बारी से अपने पंचायत के देवालय में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली गई।जिसमे अधिकतर पंचायतों के देवालयों में हवन पूजन मंदिर की सजावट के साथ साथ पंचायत स्तर पर बाईक से प्रोसेसन निकालने की तैयारी की जानकारी दीया।
वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से 21 एवं22 जनवरी को शराब दुकान एवं मिट दुकान बंद रखने कि मांग कि। इस मौके पर एसआई कुंदन यादव, विजय शंकर राय, राजू उरांव, उप प्रमुख पिंटू टोप्पो,मंडल अध्यक्ष सोना किशोर यादव, अनिल चौबे,संजय यादव,भवनाथपुर पंचायत मुखिया बेबी देवी, सिंदुरिया पंचायत मुखिया नंदलाल पाठक,सिंदुरिया पंचायत के उप मुखिया वैश खा,बीडीसी शकील अहमद,घनश्याम शुक्ला,राजमोहन यादव, शंभू सेठ,अजीत कुमार, दयानंद प्रजापति,महेंद्र पासवान,राजेंद्र पासवान, उमेश सिंह, विनोद यादव, उमेश शर्मा,कमरुद्दीन अंसारी,कसमुद्दीन अंसारी, रहीम अंसारीसहित कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play