गढ़वा : फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मास ड्रग एडमिस्ट्रेशन कार्यक्रम 10 फरवरी से 25 फरवरी 2024 तक गढ़वा जिला के सभी सी एच सी एवम शहरी क्षेत्र में निर्धारित है ।
जिसके अंतर्गत सभी जनमानस को डी ई सी एवम एल्बेंडाजोल की एकल खुराक प्रशिक्षित दवा प्रशासकों द्वारा सामने में उनके उम्र के अनुसार निर्धारित डोज़ खिलायी जाएगी, यह दवा दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे,गर्भवती महिलाओं एवम अत्यंत बीमार ब्यक्तियों को नही खिलायी जाएगी,यह दवा खाली पेट सेवन नही करना है
कार्यक्रम की सफल क्रियान्वयन हेतु आज सदर अस्पताल गढ़वा के सभा कक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीपीएम,बाम, एम टी एस,बीटीटी, एसटीटी,पी एच एम एवम पिरामल स्वास्थ्य तथा पी सी आई के प्रतिनिधि उपस्थिति हुए, साथ ही इस कार्यक्रम में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन के सीनियर रेसिडेंट डॉ मयंक राज,डॉ प्रेरणा उपस्थित रही
इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में डॉ पुष्पा सहगल जिला भी बी डी पदाधिकारी, अरविंद कुमार द्विवेदी जिला भी बी डी सलाहकार, डॉ संतोष मिश्रा ,जिला महामारी विशेषज्ञ उपस्थित रहे ,प्रशिक्षको द्वारा एम डी ए कार्यक्रम के पूर्व की तैयारी, कार्यक्रम के दौरान किये जाने वाले गतिविधियों को विस्तृत रूप से चर्चा की किया गया ,एवम शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति करने का निदेश दिया गया
कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ अशोक कुमार ,सिविल सर्जन गढ़वा के द्वारा किया गया और बताया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के सभी पदाधिकारियों एवम कर्मियों की सहभागिता आवश्यक है
उपस्थित
डॉ गोविंद प्रसाद सेठ,डॉ रत्नेश कुमार,डॉ असजद अंसारी,डॉ गोखुल प्रसाद,डॉ बिरेन्द्र कुमार,पंकज विश्वकर्मा, सम्मी कुमारी, रंजीत आज़ाद,विजय पाठक,मिथिलेश कुशवाहा, संजय कुमार सिंह, प्रेममणि सुधांशु,मृगेंद्र कुमार,अरुण ठाकुर, संजय मिश्रा, विद्यानंद प्रजापति, संतोष टोप्पो, अरुण चौबे,करुणा कुमारी, सुनील कुमार,दीपेश तिवारी,कामेश कुमार,आनंद प्रसाद इत्यादि उपस्थित रहे।