मझिआंव :
अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा, मूर्ति स्थापना को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सीओ की अध्यक्षता में की गई।जिसमें सभी समुदायों के काफी संख्या में लोग उपस्थित होकर अपने -अपने मन्यतबय दिया ।
जिसमें सभा को संबोधित करते हुए बीडीओ शतीश भगत, सीओं रामजी प्रसाद गुप्ता, कार्य पालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित, सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने की ।जिसमें सभी लोगों के द्वारा सार्वजनिक रूप से 22जनवरी को राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभ अवसर पर राधाकृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास जी के नेतृत्व में 20 जनवरी को नपं क्षेत्र में जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया।
जो राधा कृष्ण मंदिर से जुलूस निकालकर मेंन रोड, पुरानी अस्पताल से बाई पास रोड होते हुए,लोहार पुरवा ,चंद्री गायत्री शक्तिपीठ परिसर एवं शिव मंदिर होते हुए ब्लॉक रोड होते हुए पूण: राधा कृष्ण मंदिर परिसर में संपन्न होगी। वही नगर पंचायत क्षेत्र के खजूरी गांव शिव मंदिर से पूजा अर्चना के बाद रथ के साथ जूलूस निकाली जाएगी,जो मझिआंव मेन रोड होते हुए राधा कृष्ण मंदिर परिसर में संपन्न होगा। इसके बाद लड़की हाई स्कूल के बगल में स्थित मैदान में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
इस जुलूस में पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भगवान के आदर्शों को मानकर शांति पूर्वक जुलूस निकालकर शांति पूर्ण वातावरण में कार्य करें।
तथा सुनिल चौहान के द्वारा सभी दुसरे समुदायों के लोगों को भी इस जुलूस में भाग लेने का निमंत्रण दिया,जिसे इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए इबरार खां,मुजीब खान,सलिम राय , मुखिया महताब आलम, पूर्व मुखिया अमरूदीन खां, सहित अन्य लोगों के द्वारा जुलूस में भाग लेने की बात स्वीकार किया गया ।तथा सभा को संबोधित करते हुए मुजीब खां,स्लिम राय एवं महताब आलम ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भगवान जो भी कार्य किया आपने मर्यादा में रहकर किया उनके बताए हुए पद चिन्ह पर हम सभी को चलते हुए एक दूसरे समुदायों से मिलजुल कर कार्य करने की बात कही,वही घर -घर में ,तथा मंदिरों में घी के दिए 22 जनवरी को जलाने का निर्णय लिया गया।क्यों की राम भगवान 14 वर्ष वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, तथा लगभग 500 वर्ष के बाद यह सुनहरा मौका मिला है,जो भारत देश ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में यह मनाया जा रहा है।
वही मस्जिद में भी राम भगवान के नाम पर दीपक जलाकर एकता का मिशाल देने की बात सीओ ने कही ।वही मुखिया महताब आलम,नपं के पूर्व वार्ड पार्षद इबरार खां, पूर्व मुखिया अमरूदीन खां ,स्लिम राय सहित अन्य ने बताया कि हमलोग इस जूलुस में अवश्य भाग लेंगे।
असमाजिक तत्वों पर होगी कार्रवाई: सीओं: पीस कमेटी के बैठक में सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा बैठक में सभी पिस कमेटी के सदस्यों के समक्ष शख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जुलूस निकालने के दौरान किसी भी असामाजिक तत्वों के द्वारा अशांति फैलाने का कार्य किया जाता है तो चिन्हित करते हुए पुलिस प्रशासन उसे शख्त से शख्त सजा देगी ।
कहां- कहां होंगा कार्य क्रम :थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के राधा कृष्ण मंदिर से,खजुरी शिव मंदिर से ,20जनवरी को भबय जुलूस निकाला जाएगा।
वही 22जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना के दिन राधा कृष्ण मंदिर में श्री रामचरित रामायण पाठ तथा 24घंटा का अखंड कार्य क्रम का आयोजन किया जाएगा,इसके अलावे मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड के सभी मंदीरों मे भी पुजा पाठ किया जाएगा।
इस मौके पर नपं के निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी, राधाकृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास,भाजपा नेता विरेन्द्र नाथ दुबे, पूर्व उप-प्रमुख विनोद यादव, नागेंद्र सिंह,विवेक सोनी,झामूमो प्रखंड अध्यक्ष एस एन त्रिपाठी,पिंटु खां,मुखिया अख्तर खान,मुखिया प्रतिनिधि ललन सिंह ,इंदल सिंह, इंतखाब खां,विजय राम, रमेश कुमार पासवान,अशोक कमलापुरी,संजय कमलापुरी,संयम सिंह , सहित काफी संख्या में सभी समुदायों के लोग उपस्थित थे।