सगमा :
संगमा प्रखण्ड के कटहर खुर्द में ग्राम सभा आयोजन कर मेधा अंक के आधार पर सपना कुमारी को सेविका के रूप में चयन किया गया ।
प्रखण्ड कर स्थित कटहर खुर्द गाँव में बुधवार को बाल विकास परियोजना धुरकी के द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार की अध्यक्षता में आँगन बड़ी सेविका चयन के लिए ग्राम सभा आयोजित किया गया था जिसमे अन्य प्रतिभागियों में द्वारा आवेदन प्राप्त था ।इसे देखते हुए मेधा अंक के साथ निवास प्रमाण पत्र व जाती प्रमाण पत्र के आधार पर आदिवासी महिला सपना कुमारी पति हीरालाल उरांव को चयनित किया गया ।
ग्राम सभा मे ग्रामीणों की भारी भीड़ देखा गया ।
चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रभारी सीडीपीओ जुल्फिकार अंसारी बीडीओ सत्यम कुमार बालविकास पर्यवेक्षिका अंजना कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से चयन प्रमाण पत्र सपना कुमारी को प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर अन्य ग्रामीणों के साथ मुखिया तेज लाल भुइयां बीडीसी सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे ।