मझिआंव :<
झारखंड सरकार के निर्देशानुसार प्रखंड कार्यालय परिसर से मंगलवार को बीडीओ शतीश भगत एवं सीओं राम जी प्रसाद गुप्ता ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो प्रखंड कार्यालय से चलकर पुरहे पंचायत , टरहे पंचायत, रामपुर पंचायत ,करमडीह पंचायत एवं सोनपुरवा पंचायत में जाकर सभी किसानों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कृषि करने ,खेती में कौन सा बिज खाद कब ,कैसे डाला जाता है ,उसे विस्तार पूर्वक सभी किशानो को एलईडी टीवी के माध्यम से जागरूक किया गया।
पशुओं को एफएमडी की लगाई गई वैक्सीन
पशु चिकित्सालय के समीप से मंगलवार को भ्रमणशील चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार यादव एवं उनके सहयोगियों के द्वारा गाय ,भैंस बकरी को खोरहा -चपका का वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गई।
पशु चिकित्सक डॉक्टर यादव ने बताया कि सभी पशु मालिक अपने-अपने पशुओं को इस वैक्सीन को अवश्य लगे या वैक्सीन लगाने से पशुओं को खो- रहा चपका जैसे बीमारी से मुक्ति मिलती है। इस मौके पर सहयोगी अरविंद श्रीवास्तव, शाहिद अन्य सहयोगी उपस्थित थे।