बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-भाकपा माले अनुमंडल कमिटी के तत्वावधान में मंगलवार को गोसाईबाग के मैदान में भाकपा माले के महानायक कामरेड महेन्द्र सिंह का 19वां शहादत दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कामरेड महेन्द्र सिंह के तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया.
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कामरेड महेन्द्र सिंह हमेशा शोषित पीड़ित जनता की आवाज को मुखरता से उठाते थे.वे गरीबों की आवाज थे.वे हमेशा संघर्षो में विश्वास करते थे.वक्ताओं ने कहा कि आज हमलोग ऐसे समय मे उनका शहादत दिवस मना रहे है,जब देश व राज्य के सामने फासी वादी ,साम्प्रदायिक,कारपोरेट पूरी तरह हावी है.वक्ताओं ने कहा कि सविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिये, बेरोजगारी, महंगाई,भ्र्ष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है.कामरेड महेन्द्र सिंह की अधूरे सपनों को पूरा करने के लिये आंदोलन करने की जरूरत है.समारोह को वरुण बिहारी यादव,कामेश्वर विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, महेन्द्र सिंह,रामचन्द्र उरांव,सदानंद यादव,राजेन्द्र विश्वकर्मा आदि ने सम्बोधित किया. समारोह में लक्ष्मण सिंह,रामशरण सिंह,गणेश बैठा,तेतरी देवी,लक्ष्मी देवी,सोनिया देवी,प्रमिला देवी,आशा देवी,शांति देवी,कृष्णा चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

श्री बंशीधर नगर -प्रखंड के चितविश्राम पंचायत की बीडीसी मृदुला द्विवेदी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर अबूआ आवास के लाभुक चयन हेतु की गई ग्राम सभा में भारी अनियमितता का आरोप लगाया है.बीडीओ को दिये आवेदन में उन्होंने लिखा है कि अबुआ आवास के लिये गरीब ,असहाय, विधवा, दिव्यांग व जरूरतमंद लाभुकों का चयन ग्राम सभा के माध्यम से ग्राम सभा में ही करना था,लेकिन प्रखंड कर्मी एवं जनप्रतिनिधि के द्वारा केवल अबुआ आवास के नामित सूची को पढ़वा कर एवं ग्राम सभा में उपस्थित सभी लोगों का हस्ताक्षर एवं अंगूठे का निशान लगवा कर ग्राम सभा रजिस्टर को अपने कब्जे में ले लिया गया. उन्होंने कहा है कि मनमानी तरीके से लाभुकों का चयन किया जा रहा है जो चितविश्राम पंचायत के गरीब, असहाय, विधवाओं एवं दिव्यांगों के साथ सरासर अन्याय हुआ है.उन्होंने पुनः ग्राम सभा कराकर ग्राम सभा के माध्यम से जरूरतमंद लाभुकों का चयन ग्राम सभा में ही करने का अनुरोध किया है.

उपायुक्त के निर्देश पर सबकी योजना, सबका विकास अभियान 2023 के सफल संचालन एवं बाल सभा एवं महिला सभा के मार्गदर्शिका को लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को सभी पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिवों एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी विकास जायसवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण हेतु सभी ग्राम पंचायतो में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर, सभी संबंधित विभागों की उपस्थिति सुनिश्चित करने संबंधित विभागों की योजनाओं एवं राशि के संबंध मे जानकारी दिया.कार्यशाला में सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव को ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु बाल सभा, महिला सभा का आयोजन क्यों आवश्यक है कि जानकारी दिया. उन्होंने बताया कि महिला सभा एवं बाल सभा के सफल आयोजन हेतु मार्गदर्शिका विभाग स्तर पर तैयार किया गया है. उक्त मार्गदर्शिका के अनुरूप महिला सभा एवं बाल सभा के आयोजन हेतु सभी मुखिया को विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया.कार्यशाला में पंचायत राज पदाधिकारी ने उपस्थित मुखिया एवं पंचायत सचिवों को महिला सभा आयोजित करने के पूर्व की गतिविधियां, महिला सभा की कार्रवाई, महिला सभा का समय सारणी के अंतर्गत परिचय, खेल का आयोजन, ग्राम पंचायत विकास योजना क्या है?, संबंधित विषय में महिलाओं को प्रभावित करने वाली समस्याओं की पहचान एवं कार्य योजना का निर्माण, समेकन, महिला सभा योजना, समेकन प्रपत्र सहित विभिन्न विन्दुओ की विस्तृत रूप से जानकारी दिया.कार्यशाला में प्रधान कार्यालय सहायक अनिल सिंह,मुखिया उषा देवी,रेखा कुमारी,सुशीला देवी,विवेक कुमार,ओम प्रकाश उरांव,मनोज कुमार ठाकुर, सुनीता देवी,फिरदोस अंसारी, पंचायत सेवक बिरेन्द्र सिंह,नंद कुमार मेहता,कुमारी सीमा,सरोति कुमारी,अमन कुमार केशरी सहित सभी मुखिया एवम पंचायत सचिव उपस्थित थे.