भवनाथपुर :
प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत एक ओर जहां सभी पंचायतों में बजरंग दल के दो दर्जन सदस्यों के द्वारा घर घर श्री रामजन्म भूमि का निमंत्रण व पूजन अक्षत चंदन वितरण कराया जा रहा है ।

दूसरी ओर प्रखंड के सभी देवालय के कमिटी के द्वारा अभी से ही रामधुन बजाया जा रहा है जिससे पूरा प्रखंड राम ध्वनि से गूंज रहा है आगामी 22 जनवरी को सभी देवालयों में हवन पूजन दीप प्रज्ज्वलित करने की रणनीति बनाई जा रही है।भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय गेट के समीप संजय यादव के द्वारा जन सहयोग से मंदिर का रंगा रोहन कराया जा रहा है साथ ही उनके द्वारा मंदिर के नया गेट भी निर्माण कराया गया है ।मंदिर कमिटी के सुरेश रावत ,अनिल रावत ,अजीत रावत ,रवि प्रकाश यादव ,छोटू रावत ने बताया कि रंगा रोहन के बाद 20 जनवरी से ही मंदिर की सजावट ,के साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा ।
टाउनशिप बस स्टेंड स्थित हनुमान मंदिर में अजय सोनी के अगुवाई में 22जनवरी की लेकर जोर सोर से तयारी चल रही है। मंगलवार की सुबह विधायक भानु प्रताप साही ने टाउनशिप सीडी टाईप शिव मंदिर में मंदिर में साफ सफाई के साथ मंदिर परिसर को पानी से साफ पोंछ किया गया ।

प्रखंड में विगत चार दिनों से ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार ठंड के बढ़ने के बाद भी प्रखंड प्रशासन द्वारा अलाव नहीं जलवाया गया। एक-दो जगहों पर लोग निजी तौर पर अलाव की व्यवस्था किए हैं। जिससे उस जगह लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है। लोग कचरा ,कार्टून व लकड़ी चुन कर किसी तरह अलाव जला रहे हैं। पछुआ हवा से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। दोपहर बाद भी काफी कनकनी की वजह से लोगों को राहत नहीं मिल रही थी।
सुबह में घना कोहरा से लोगों को सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। दिन भर घने कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों का परिचालन नहीं के बराबर हुआ। वहीं प्रखंड में ठंड व कोहरा अधिक रहने से लोग घरों से कम निकले। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने सीओ रामा शंकर श्रीवास्तवसे अलाव जलाने की मांग कुछ दिन पूर्व की थी। जहां कुछ दिन पूर्व एक-दो दिन अलाव कि व्यवस्था प्रशासन द्वारा किया गया था लेकिन ठंड बढ़ते ही प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं किया गया।इस कनकनाती ठंड से दिहाड़ी मजदूर ,छोटे स्कूली छात्र , वेवसाई के साथ साथ ऑटो सवारी गाड़ी चालको को काफी प्रेसानी महसूस हो रही है ।मंगलवार को और दिनों के अपेक्षा नव डिग्री सेल्सियस तापमान आंका गया है।अगर समय रहते अलाव की वेवस्था नही की जाती है तो लोगों को चोक चौराहों पर राहगीरों को काफी प्रेसानी का सामना करना पड़ेगा ।