whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27224203
Loading...


कंबल, चूड़ा व गुड़ का वितरण

location_on गढ़वा access_time 16-Jan-24, 02:10 PM visibility 667
Share



कंबल, चूड़ा व गुड़ का वितरण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शहर के सोनपुरवा मोहल्ला स्थित एसएनसी होटल के प्रांगण में आज सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर 500 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल, चूड़ा व गुड़ का वितरण किया गया। यह कंबल, चूड़ा व गुड़ का वितरण एसएनसी होटल के संचालक राजीव चौबे व युवा समाजसेवी सह प्रतिष्ठित व्यवसायी राकेश पाल के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर युवा समाजसेवी सह प्रतिष्ठित व्यवसायी राकेश पाल ने कहा कि वर्तमान समय मे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में गरीब व असहाय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गरीब व असहाय लोगों की परेशानी को देखते हुए आज उक्त कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद के बीच कंबल वितरण किया गया। ताकि गरीब व असहाय लोगों को राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्य समय-समय पर होने से गरीब असहाय लोगों को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति को स्नान और दान का पर्व भी कहा जाता है। इस दिन तीर्थों एवं पवित्र नदियों में स्नान का बेहद महत्व है। साथ ही तिल, गुड़, खिचड़ी, फल एवं राशि अनुसार दान करने पर पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन किए गए दान से सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं। इसलिए सभी लोगों को इस दिन दान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब व असहाय लोगों की मदद करने से पुण्य मिलता है। एसएनसी होटल के संचालक राजीव चौबे ने कहा कि वर्तमान समय में जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जिले का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
ऐसे में गरीब व असहाय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गरीब व असहाय लोगों की परेशानी को देखते यह कंबल वितरण किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर आर्थिक तंगी के कारण कई लोग चूड़ा व गुड़ की खरीदारी नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण वे मकर संक्रांति का त्योहार नहीं मना पाते हैं। ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए आज मकर संक्रांति के अवसर पर चूड़ा व गुड़ का भी वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई भी बेहतर कार्य नहीं है। इसलिए सभी लोगों को इस तरह का कार्य करना चाहिए। ताकि गरीब व असहाय लोगों को मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि चार वर्ष पूर्व यह कार्यक्रम शुरू की गई थी। इस कायर्क्रम का मुख्य उद्देश्य जरुरतमंद को राहत पहुंचाना है।
कार्यक्रम के दौरान रामनाथ गोंड, सुषमा देवी, लालती देवी, उपेंद्र पासवान, कुमारी देवी, देवंती कुंवर, अनिल गोंड, अनीता देवी, लक्ष्मी देवी, मुन्नी देवी, दीनानाथ गोंड, पूनम देवी सहित 500 लोगों के बीच कंबल,च ूड़ा व गुड़ का वितरण किया गया। इस अवसर पर राजीव चौबे, राकेश पाल, संजीव दत्त चौबे, बैजनाथ सिंह, संतोष मिश्रा, गौरव कुमार, हिमांशू मिश्रा, मयंक कुमार, दिनेश कुमार, सुमित कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play