गढ़वा :
जायन्टस गढ़वा के तत्वधान में महुपि रोड स्थित राधे जी के ईंट भट्ठा पर एवं जोड़ा पुल मझियाव रोड के पास मजदूर स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के बीच मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर जायंट्स ग्रुप उपाध्यक्ष राकेश केशरी की अध्यक्षता में चूडा,गुड़ तथा लाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, स्पेशल कमिटि के पूर्व सदस्य विजय केशरी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर पदाधिकारीयों ने कहा कि समाज के सबसे नीचले पायदान पर खड़े जरूरत मंदो के साथ मिल जुल कर पर्व मनाने से अद्भुत आनन्द की अनुभूति होती है। इस अवसर पर उपरोक्त पदाधिकारीयों के अतिरिक्त जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के प्रशाशनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खान, वित्त निदेशक अशोक केशरी, ग्रुप के पुर्व अध्यक्ष ध्रुव केशरी, दीपक तिवारी, मनोज केशरी हिंदुस्तान सेनेटरी सहित मनोज केशरी सन रेडियो, रवीन्द्र केशरी, अरूण सोनी आदि सदस्य उपस्थित थे।

गढ़वा शहर के टंडवा रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे के आवास पर के गन्यमान लोगों के साथ बैठक हुई। बैठक में झारखंड विकास पार्टी का गठन किया गया। जिसमें रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे को पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी विकास दुबे सहित अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर किया। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे ने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र को कांग्रेस और भाजपा के वर्तमान विधायकों के द्वारा ग्रामीणों को ठगने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में अराजकता का माहौल है।
सभी क्षेत्रों में व्यापक भ्रष्टाचार बड़ी है। वहा के जन जनप्रतिनिधि सिर्फ अपना विकास किए हैं। वहां की जनता बदहाल है। सड़क जर्जर है। अस्पताल की स्थिति काफी बदहाल है ना तो चिकित्सक है ना तो कोई व्यवस्था है। आने वाले दिनों में झारखंड विकास पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज को बुलंद करेंगे। उन्होने कहा कि किसी भी परिस्थिति में विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। जो लोग चारागाह समझते हैं वह लोग यह भूल गए हैं कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग दिशा और दशा दोनों तय करते हैं। आने वाले समय में एक-एक जनता उन्हें सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आप साथ दीजिए हम विकास देंगे।
उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों के लिए हम दिन रात 24 घंटे खड़े हैं। हमारी कभी भी जरूरत पड़े आप तुरंत हमें याद करें। हम आपके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के जनता पुरी तरह से त्रस्त है। एक तरफ नीलगाय का चोट है तो दूसरी तरफ सोन से आने वाली बाढ़ में किसानों की कमर को पूरी तरह से तोड़ दिया है। लेकिन वहां के जनप्रतिनिधि मशहूर है। जनप्रतिनिधि को वहां के किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। पांडू कांडी, उटारी रोड मझिआव, बरडीहा आदि किसी भी जगह पर सिंचाई की सुविधा नहीं है। कई बार नहर निर्माण की योजना तो आई लेकिन वह भ्रष्टाचार का भेट चढ़ गया। आज तक विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की व्यवस्था नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आपको यह तय करना है। कि वहां के विकास कैसे हो उसके लिए आप सही आदमी को चुने। मौके पर शंकर दुबे, शौकत अंसारी, विजय राम, हैदर खान, इमरान खान, चुन्नू दुबे, वाहिद अंसारी, प्रणव कुमार, अजय बेटा, अरविंद दुबे, विपुल धर दुबे, रूपेश पांडे, अरुण दुबे, पंकज दुबे, बसंत दुबे, प्रिंस सिंह, पिंटू गुप्ता, राजेंद्र तिवारी, कृष्णा राम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।