गढ़वा :
गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र के पास चेक डैम से एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया गया था उसकी पहचान रविवार को कर लिया गया है मृतक पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भली गांव निवासी स्वर्गीय मंगरु शर्मा का पुत्र शिव शक्ति शर्मा 81 वर्ष बताया गया है घटना के संबंध में बताया गया कि मृतक का पुत्र अशोक शर्मा गढ़वा थाना क्षेत्र के भगवनवा गांव में रहता था चार दिन पूर्व शिव शक्ति शर्मा अपने बेटे के पास इलाज करने के लिए आया हुआ था बताया गया कि शिव शक्ति शर्मा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण शुक्रवार की रात्रि दो बजे वह अपने बेटे के घर से निकल गया था इसके बाद उसके परिजन उसे खोजबीन काफी किया था लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगने के कारण काफी परेशान था इसके बाद रविवार को एक अज्ञात शव मिलने की खबर पाकर उसके परिजन अस्पताल पहुंचकर पहचान किया इसके बाद पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली गांव निवासी संजय प्रजापति की पत्नी रेखा देवी एवं उसका भाई अजय कुमार एवं डंडई थाना क्षेत्र के सोनेहरा गांव निवासी प्रदीप शर्मा का पुत्र मंटू लोहार मोटरसाइकिल की टक्कर में घायल हो गए सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में अजय कुमार ने बताया कि वह अपनी भाभी रेखा देवी को लेकर अपने घर से इलाज करने के लिए कांडी गया हुआ था वापस लौट के दौरान विपरीत दिशा से आ रही मंटू लोहार की मोटरसाइकिल से दोनों मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई घटना के बाद 108 के मदद से सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया

गढ़वा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गढ़वा के जिला संयोजक विकास चंद्रवंशी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से विकास चंद्रवंशी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गढ़वा 16 जनवरी 2024 मंगलवार को स्थानीय नामधारी महाविद्यालय में आयोजित नेशनल कैडेट कॉर्प्स (एनसीसी) के धरना प्रदर्शन का समर्थन करने का घोषणा करती है। विद्यार्थी परिषद का स्पष्ट मानना है कि शैक्षणिक संस्थानों में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्ञात हो कि एनसीसी के कैडेटों के द्वारा केयरटेकर डॉ. शोभा कुमारी के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए हैं।
कैडेटों का केयरटेकर डॉ. शोभा कुमारी पर आरोप है कि उनके द्वारा वर्ष 2023 में नामांकित कैडेटों से रेजीमेंटल कटिंग एवं सी.डब्लू.एस अंशदान हेतु ₹210 की अवैध वसूली की गई है जबकि बटालियन के द्वारा नए नामांकित कैडेट से उपरोक्त मद में ₹24 ही लेना तय किया गया है।
कैडेटों ने बताया कि केयरटेकर के द्वारा उन लोगों से नवंबर माह में ट्रेनिंग पीरियड होने के बावजूद भी नाश्ता नही दिया गया और रिक्त प्रपत्र पर धमकी देकर हस्ताक्षर कराया गया। कैडेटों को धमकी भी मिलती है कि उपरोक्त विषयों को सार्वजनिक करने पर उनके शैक्षणिक कार्यों को प्रभावित किया जाएगा व एनसीसी से नाम काट कर हटा दिया जाएगा साथ ही केयर टेकर के द्वारा हम सभी कैडेट से दुर्व्यवहार किया जाता है। इस मामले पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनोद पाठक द्वारा पिछले 8 जनवरी 2024 को 7 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी, जिनको विगत दो दिनों में अपना जांच रिपोर्ट प्रभारी प्राचार्य को सौंपना था परंतु समय समाप्त होने के 5 दिन बाद भी कमेटी द्वारा किसी निष्कर्ष में नहीं पहुंचा गया।
इससे प्रतीत होता है कि जांच कमेटी सिर्फ समय व्यतीत करना चाहती है। मौके पर शशांक चौबे,पंकज चौबे, सुगंध बघेल,शेखर गुप्ता सरोजा कुमारी,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।