whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27266284
Loading...


श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर लिया गया विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय

location_on बंशीधर नगर access_time 14-Jan-24, 06:35 PM visibility 665
Share



श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर लिया गया विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : - गणतंत्र दिवस समारोह मनाने को लेकर रविवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह की अगुवाई में संस्था प्रधानों व गणमान्य लोगों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाने व प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यालयीय बच्चों का विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सभी विद्यालयों को अपने-अपने पोषक क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के दिन प्रभात फेरी निकालने का निर्देश दिया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मार्च पास्ट, झांकी निकालने तथा प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जमा दो उच्च विद्यालय के सभागार में राष्ट्रगान, वंदे मातरम, देशभक्ति व प्रगति गीत के लिए आगामी 18 जनवरी को, 19 जनवरी को सामूहिक मैदानी कार्यक्रम के लिए, 22 जनवरी को प्रश्न मंच के लिए तथा 24 जनवरी को चार ग्रुपों में भाषण के लिए विद्यालयीय बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
24 व 25 जनवरी को अनुमंडलीय मैदान में मार्च पास्ट का रिहर्सल किया जाएगा। इसमें सभी खेल शिक्षक उपस्थित रहेंगे। सभी प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग निर्णायक मंडल का गठन किया गया। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी अनुमंडलीय मैदान में आयोजित अनुमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे तथा सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। मौके पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता मो अब्दुस समद, कार्यपालक दंडाधिकारी हंस हेंब्रोम, अंचल अधिकारी सुनील कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी, शिक्षा विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तहमीना परवीन, डॉ कैशर आलम, अनुमंडलीय पेंशनर समाज के अध्यक्ष गदाधर पांडेय, शिवनारायण चौबे, आदि मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play