गढ़वा : दलेली,गढ़वा स्थित शहर के प्रसिद्ध एम.के. पब्लिक स्कूल सह बालक-बालिका छात्रावास में शनिवार को वार्षिक स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन किया गया। गढ़वा के पूर्व मंत्री श्री गिरीनाथ सिंह, संस्थापक शंकर राम चंद्रवंशी ने इसमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की इस दौरान नर्सरी से दसवीं कक्षा तक के छात्राओं ने 15 से अधिक खेलों जैसे वॉलीबॉल,बैडमिंटन,शॉट पुट इत्यादि में अपनी प्रतिभा और सर्वांगीण कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए आगे मुख्य अतिथि श्री गिरिनाथ सिंह ने कहा कि विद्यालय गढ़वा शहर से कुछ दूरी पर ग्रामीण इलाके में मौजूद है और ग्रामीण इलाके के लगभग अधिकतम विद्यार्थी 10 वर्षों से अपना पठन पाठन विद्यालय से पूरा किए और करते आ रहे हैं इस दौरान उन्होंने जीवन में खेलकूद के महत्वता से लोगों को अवगत कराया इसी क्रम में श्री सिंह जी ने विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय सरकार के कोलकाता से होने और उनको प्राप्त नेशनल पुरस्कार(उ.प्र.) और उनके द्वारा लिखित किताब के बारे में जानकारी पाकर प्रसन्नता जाहिर की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं संस्थापक शंकर राम चंद्रवंशी जी के बीच विद्यालय के उज्जवल भविष्य एवं मार्गदर्शन को लेकर के वार्तालाप हुई। अंत में मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र गुप्ता,कुंदन चंद्रवंशी,राकेश कुमार, स्कूल के संस्थापक शंकर राम चंद्रवंशी प्रिंसिपल संजय सरकार,मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज कुमार,मैनेजिंग टीम प्रमुख अजीत सर, शिक्षक शिक्षिका राजेश कुमार,सुजीत कुमार, दानिश आलम,राहुल सर ,रंजय कुमार, रिंकू देवी,रेखा कुमारी, गुनगुन मैमप्रीति मैम एवं अन्य उपस्थित अभिभावक ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया।