whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27269313
Loading...


बंका हाई स्कूल के मैदान में आयोजित किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम

location_on मेराल access_time 13-Jan-24, 06:33 PM visibility 663
Share



बंका हाई स्कूल के मैदान में आयोजित किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : लोवादाग पंचायत के बंका हाई स्कूल के मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव डीसी शेखर जमुआर डीडीसी राजेश कुमार राय एसडीओ विजय कुमार मुखिया जसीमा बीवी सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संयुक्त सचिव को कार्यक्रम स्थल पर उपायुक्त ने पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर तथा जेएसएलपीएस की महिलाओं द्वारा स्वागत गान गाकर अभिवादन किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसंपत्तियों के वितरण के बाद संयुक्त सचिव द्वारा लगाए गए सभी विभाग के स्टॉल का निरीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए संयुक्त सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्र तभी विकसित बनेगा जब देश से लेकर पंचायत स्तर तक के लोग समृद्ध तथा सशक्त होंगे इसके लिए भारत सरकार गंभीर है।
इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम देश से लेकर पंचायत स्तर पर आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में जात-पात धर्म समुदाय से ऊपर सभी का विकास के लिए दर्जनो योजनाएं चलाई जा रही हैं। विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए सरकार द्वारा 17 प्रकार की ऐसी योजनाएं चलाई जा रही है जो लोगो की जिंदगी में अमूल परिवर्तन कर सकती है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान योजना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की गंभीर बीमारी में इलाज के दौरान आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलती है जो एक प्रकार से जिंदगी का पासपोर्ट जैसा साबित हो रहा है। इस दौरान उन्होंने विश्वकर्मा योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड सहित कई योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।
मौके पर उपस्थित डीसी शेखर जमुआर को उन्होंने समय-समय पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर योजनाओं की जानकारी लोगों को देने का निर्देश दिया।इस दौरान श्री श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री के 9 आग्रह की चर्चा करते हुए कहा कि भविष्य की पीढ़ी को जल बचाने के लिए जल संरक्षण, डिजिटल पेमेंट,स्वच्छता अभियान के तहत गांव घर के स्वच्छ रखने, घरेलू उत्पाद को बढ़ावा देने, स्थानीय पर्यटन पर जोर देने, खेती में रासायनिक खाद के जगह जैविक खाद का प्रयोग करने, बाजरा जैसे मोटे अनाजों का उपयोग करने, योग एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ रहने, अपने पास पड़ोस के कम से कम एक जरूरतमंद परिवार को मदद करें ताकि देश सशक्त एवं विकसित हो सके। अपने अनुभव को बताते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष गढ़वा जिला कुछ योजनाओं को लागू करने में काफी पीछे रह गया था लेकिन इस वर्ष विकास के क्षेत्र में गढ़वा जिला तेजी से तरक्की करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहचान बना चुका है।
डीसी शेखर जमुआर ने उपस्थित लोगों से कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सहायक एवं विकास योजनाओं का लाभ अवश्य उठावे। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला देश के 112 आकांक्षी जिलों में शामिल है। उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय ने कहा की सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना तथा हर जरूरतमंद लोगों की आंसू पोछना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। जनमन योजना के तहत आदिम जनजाति के लोगों को शतप्रतिश आवास योजना से आच्छादित किया जाएगा। जिला के सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार चौबे द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि 5 साल बाद भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बने तथा 2047 तक विश्व का सर्वाधिक विकसित राष्ट्र हो।
प्रमोद चौबे ने विश्वकर्म योजना के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कंबल वितरण, छात्रवृति वितरण, क्विज प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार, गोल्डन कार्ड वितरण ,गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, अन्नप्राशन सहित कई कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम का संचालन बीपीआरओ बसंत पांडे द्वारा किया गया।इस अवसर पर अपर समहर्ता , जिला आपूर्ति पदाधिकारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, एसडीपीओ अवध कुमार यादव , प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीव मंडल, वीडियो जागो महतो अंचल अधिकारी यशवंत नायक, चिकित्सा पदाधिकारी वीरेंद्र राम प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे थाना प्रभारी नीतीश कुमार बीपीओ पूनम श्री, बीपीओ फिरोज अंसारी बीपीएम पिंकी सिंह अभियंता धर्मेंद्र कुमार मिश्रा नंदकिशोर प्रसाद आनंद कृष्ण सुमित कुमार नजीर सुनील कुमार चंद्रमणि पाठक रूपू महतो मुखिया प्रतिनिधि दिलजान अंसारी उप मुखिया नबीज अंसारी महेंद्र सिंह रोजगार सेवक मंजय तिवारी अजय ओझा रविंद्र कुमार मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play