मझिआंव :
अयोध्या से आए पुजीत कलश के साथ अक्षत का वितरण प्रखंड प्रमुख आरती दुबे तथा प्रतिनिधि प्रेम शंकर दुबे के द्वारा किया गया। तथा पूरे गाजे बाजे के साथ तथा महावीर झंडा के साथ जयकारा लगाते हुए जय श्री राम जय श्री राम करते हुए पूरे सोनपुरवा पंचायत में भक्ति में वातावरण हो गया।
जिसमें सभी श्रद्धालुओं के यहां उसे पूजित अक्षत को वितरण किया गया जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों ने उसे पूजित अक्षत को ले जाया गया। बताते चले की 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में श्री राम लाल की मूर्ति को स्थापना को लेकर पूजित क्लश प्रखंड में भेजा गया था। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख आरती दुबे प्रतिनिधि प्रेम शंकर उर्फ मुन्ना दुबे, के अलावे रामचंद्र चंद्रवंशी यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी,दिवाकर दुबे, योगेंद्र प्रजापति जितेंद्र यादव चंदेश्वर चौधरी राजन दुबे शुभम दुबे सुदामा विश्वकर्मा दुखी चौधरी बृजेश दुबे सहित सोनपुरवा पंचायत के हजारों की संख्या में लोग शामिल थे।