गढ़वा :
गढ़वा गढ़वा थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी दशरथ बिंद पिता झिंगन बिंद ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
इस संबंध में मरीज की पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया कि दशरथ बिंद ने शराब के नशे में धुत होकर घर आया था। इसे लेकर जब उसे टोक दिया तो उसने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
गढ़वा डंडा थाना क्षेत्र के भीखही गांव निवासी अशोक चाधरी की पत्नी अनिता देवी की मौत संदेहास्पद स्थिति में उसके घर से ही फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना में मायके पक्ष वालों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए डंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है घटना के संबंध में ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि अनीता ससुराल में रहना नहीं चाहती थी जबरन उसके भाई ने मायके से ससुराल पहुंचा दिया था इसके बाद वहां उक्त घटना घटी उधर मृतका के मां ने बताया कि दामाद के द्वारा दहेज के लिए हमेशा मारपीट किया जा रहा था कई बार समझाया बुझाया भी गया था लेकिन उसके बाद इस तरह की घटना को अंजाम दे दिया