भवनाथपुर : प्रखंड के भवनाथपुर पंचायत सचिवालय में बुधवार को असहाय व गरीबो के बीच कंबल का वितरण किया।
बढ़ती ठंड को देखते हुए बुजुर्ग और असहाय लोगों के बीच झारखंड सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए कंबल मुखिया बेबी देवी एवं उप मुखिया समलेश रावत ने पंचायत के 100 गरीबों को कंबल वितरण किया।इस मौके पर मुखिया बेबी देवी ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। जिनके पास इस कंपकपाती ठंड में भी तन ढकने के लिए सही से कपड़े नहीं रहते हैं, वैसे लोगों को जरूरत पड़ने पर चिन्हित कर कंबल दिया जाएगा। कहा कि ऐसा कर हमें आत्म संतुष्टि मिलती है। क्योंकि साधन संपन्न लोग तो अपने संसाधनों से गर्म कपड़े व कंबल जुटा लेते हैं, लेकिन गरीब तबके के लिए एक अदद कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
मौके पर पंचायत सेवक अजीत सिंह, ब्रजेश चन्द्रवंशी, अनिल राम, रानी वारी, सुन्दर देवी, उर्मिला देवी, तेतरी देवी, रानी कुमारी सहित वार्ड सदस्य उपस्थित थे।