मेराल : पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 10 एवं 11के ग्रामीणों ने बुधवार को विद्युत सहायक अभियंता को लिखित आवेदन देकर विगत कई वर्षों से जर्जर हो चुके तार पोल को मरम्मत करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल चौक के पीछे चांदनी चौक से लेकर नट टोला तक का तार एवं पोल पूर्णरूप से जर्जर हो चुका है। लोगों का कहना है कि बास के पोल के सहारे तार लटक रहा है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पूर्व भी बिजली विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया है था लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने विद्युत अभियंता से समस्या पर गंभीरता से पहल करते हुए जर्जर हो चुके तार एवं पोल को ठीक करने की मांग की है।
आवेदन देने वालों में मुद्रीका चंद्रवंशी मनोज चंद्रवंशी शिवकुमार चंद्रवंशी अकबर अंसारी रुखसाना बीबी जावेद अंसारी संजय राम अयूब अंसारी सूरज कुमार देव कुमार विनोद कुमार सूरज कुमार संगीता देवी रीना देवी दिलीप राम दिनेश राम आदि शामिल हैं।