गढ़वा : राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की स्टेट रेभूव मीटिंग शहर के ग्रांड ब्लु होटल में किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत डीसी शेखर जमुआर, सिविल सर्जन डा अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया दो दिवसीय चल रहे मीटिंग में आठ जिला रांची रामगढ़ गुमला लोहरदगा चतरा पलामू गढ़वा के मलेरिया विभाग के जिला भीबीडी पदाधिकारी, सलाहकार, एमटीएस, एमआई, एसआई शामिल हुए बैठक में मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू फाइलेरिया से बचाव के लिए पिछले 1 वर्षों से किया जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई, बैठक को संबोधित करते हुए डीसी शेखर जमुआर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मलेरिया डेंगू से बचाव की दिशा में काफी कार्य किए हैं लेकिन अभी भी समन्वय स्थापित कर लोगों में जागरूकता लाने की जरूरत है उन्होंने कहा कि गढ़वा में यह मीटिंग आयोजित की गई इससे गढ़वा मलेरिया विभाग की टीम को काफी ऊर्जा भी मिलेगा उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक विभाग के तमाम कुर्मी समन्वय स्थापित कर कार्य करें तो स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर सकते हैं डॉ अशोक कुमार ने कहा कि मलेरिया डेंगू फाइलेरिया की दिशा में गढ़वा की टीम काफी कार्य किए हैं आगे भी दूसरे जिले के द्वारा किए जा रहे कार्यों से सीख कर बेहतर कर सकते हैं मौके पर राज्य मलेरिया पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह, राज्य सलाहकार जयंत देव सिंह, विनय कुमार नीलम कुमार, प्रवीण मोहम्मद शाहबाज, गढ़वा मलेरिया सलाहकार अरविंद द्विवेदी, गधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ संजय कुमार,सतीश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे