whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27216448
Loading...


बीपीडीएवी शांति निवास को हराकर फाइनल में

location_on गढ़वा access_time 09-Jan-24, 05:13 PM visibility 672
Share



बीपीडीएवी शांति निवास को हराकर फाइनल में


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग के सेमी फाइनल में बीपीडीएवी ने शांति निवास को 11रनो से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शांति निवास हाई स्कूल ने टॉस जीतकर बीपीडीएबी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बीपीडीएवी ने नैतिक के 46 और सत्यम को 15 रन की बदौलत निर्धारित ओवर में छह विकेट खोकर 107 रन बनाए ।शांति निवास की और से आयुष ने तीन विकेट प्राप्त किया। जवाबी पारी खेलने उतरी शांति निवास की टीम श्रीजीत के 34 रनो के सहयोग से नो विकेट खोकर 96 रन ही बना सकी। बीपीडीएवी के चेतन ने चार विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीपीडीएवी के चेतन को गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक राकेश पाल ,सचिव आनंद सिन्हा,सह सचिव प्रिंस सोनी, आशुतोष रंजन ने प्रदान किया।
इस मौके पर राकेश पाल ने कहा की सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। यदि किसी खिलाड़ी में हीन भावना है तो वह सफल खिलाड़ी नही बन सकता। विद्यार्थियों को जीवन में काफी तनाव रहता है, लेकिन इस तरह के खेल उन्हें मानसिक मजबूती भी प्रदान करते हैं।इस मौके पर अभिषेक द्विवेदी अभय कुमार, नवनीत कुमार,दिव्य रंजन चौबे, मनीष उपाध्याय रणजीत तिवारी, नैतिक ,आलोक कुमार ,आदित्य तिवारी, अनिल कुमार, धीरज दुबे,प्रवीन मिश्रा,प्रिंस दुबे शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play