whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218992
Loading...


धुरकी व भण्डार पंचायत में किया गया हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम

location_on धुरकी access_time 08-Jan-24, 07:10 PM visibility 664
Share



धुरकी व भण्डार पंचायत में किया गया हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम


गुलाम रब्बानी check_circle
संवाददाता



धुरकी : * धुरकी प्रखंड के भण्डार और धुरकी पंचायत में सोमवार को हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पलामू सांसद बीडी राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी जुल्फिकार अंसारी, सहायक अभियंता , मुखिया रघुनाथ सिंह एवं महबूब अंसारी, सांसद प्रतिनिधि सुदर्शन गुप्ता, उप मुखिया प्रतिनिधि सहित कई जनप्रतिनिधि, जेएसएलपीएस से जुड़ी महिला ग्राम संगठन की महिलाएं व प्रखंड कर्मियों सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।दोनों जगह के कार्यक्रम में एलईडी वाहन द्वारा भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी योजनाओं का चलचित्र के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इस मौके पर जेएसएलपीएस से जुड़े महिला ग्राम संगठन की महिलाओं के द्वारा सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं के बारे में बताया।
वहीं प्राप्त योजनाओं के लाभ के बारे में कई ग्रामीणों से फीडबैक भी लिया गया, जिसमें महिलाओं ने आयुष्मान कार्ड, पीएम उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन के बारे में लोगों को बताया। कार्यक्रम में सांसद बीडी राम व प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी ने लोगों को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए शपथ दिलाई। मौके पर इंद्रमणि जायसवाल, इस्लाम खान, हनीफ अंसारी, फिरोज खान, लक्ष्मण राम, संजय सिंह, रीना देवी,, उपेन्द्र यादव डाक्टर अरूण कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play