whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169566 readers visited
Loading...

Advertisement

रंका में झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 07-Jan-24, 07:28 PM visibility 670
Share



रंका में झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : : रंका प्रखंड के खपरो पंचायत में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन महाजुटान सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपरो परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान महाजुटान कार्यक्रम में मंत्री श्री ठाकुर की ओर से पंचायत के लगभग 500 वृद्ध एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया। मंत्री श्री ठाकुर के कार्यों से प्रभावित होकर 100 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। मौके पर बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने कहा कि हम गरीबों के सेवा में हमेशा से लगे रहते हैं।
Advertisement
मंत्री श्री ठाकुर हार जीत का परवाह किए बिना दिन रात असहाय, वंचितों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यको के लिए काम करते रहते हैं। आज गढ़वा जिला पूरे झारखंड में सबसे अग्रणी जिला के रूप में स्थापित हो रहा है जो पूर्व के जन प्रतिनिधियों के गाल पर एक जोरदार तमाचा है। जो वर्षों तक इस क्षेत्र का विधायक, मंत्री रहे और गढ़वा को हिंदुस्तान का सबसे पिछड़ा जिला बनाकर रखा था। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब अब हेमंत सोरेन की सरकार में अपने मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने पूर्व विधायक सत्येंद्र तिवारी को चैलेंज करते हुए कहा कि यदि पूर्व विधायक में दम है तो वे अपने 10 साल के केवल विधायक निधि का कार्य भर जनता को बता दें तो उन्हें नेता मानूंगा।
Advertisement
नहीं तो वे पहले भी ठिकेदार थे, विधायक रहने के बाद भी ठीकेदारी किया और अब भी लोगों को ठगकर ठेकेदारी करना चाहते हैं।श्री सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक ने केवल जनता को ही नहीं बल्कि अपने कार्यकर्ताओं को भी ठगने का काम किया। जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि मंत्री श्री ठाकुर ने दो वर्ष कोरोना काल को छोड़कर मात्र दो वर्षों में पूरे विधानसभा में जो कार्य किया वह इतिहास रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली, बाईपास, पानी और सड़क के मुद्दे पर हमलोग 2019 में चुनाव मैदान में थे। जिसको मंत्री श्री ठाकुर के अथक प्रयास से यह कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही दर्जनों पुल ,पुलिया, सड़क, गली, नाली, बिल्डिंग, स्कूल आदि का निर्माण किया जा चुका है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक मंत्री जी के कार्यों को देखकर पगला गए हैं। वे अब कहीं महिलाओं का अपमान करते हैं तो कहीं शहीदों को गाली देते चल रहे हैं। वे हरिजन आदिवासी, दलितों को गाली गलौज करते चल रहे हैं। केंद्रीय समिति सदस्य राजकिशोर यादव ने कहा कि मंत्री श्री ठाकुर ने अपने कार्यकाल में यह साबित कर दिया कि वे ही निश्चित रूप से गरीबों का मसीहा एवं जनता का सेवक हैं। सचिव मनोज ठाकुर, ताहिर अंसारी, संजय सिंह खरवार, रेखा चौबे, शांति देवी, अहमद अली, आशीष गुप्ता, जैनुल्लाह अंसारी आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि गढ़वा की जनता ने जिस उम्मीद एवं विश्वास के साथ अपना सेवक मंत्री श्री ठाकुर को चुना है वे जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतर रहे हैं।
Advertisement
लोगों ने जितना सोचा नहीं था उससे अधिक गढ़वा का विकास हुआ है। अब गढ़वा के माथे पर लगा पिछड़ेपन का कलंक दूर होने चला है। आने वाले समय में जनता का प्यार और आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहा तो गढ़वा पूरे देश का नंबर वन जिला बन कर रहेगा। मौके पर झामुमो के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ................... गढ़वा : रंका प्रखंड के खपरो में रविवार को आयोजित झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन महाजुटान सह वनभोज कार्यक्रम में मंत्री श्री ठाकुर के कार्यों से प्रभावित होकर झामुमो में आस्था व्यक्त करते हुए एक सौ से अधिक लोगों ने भाजपा व आईएमआईएम छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया। सभी लोगो को जिला कमेटी और प्रखंड कमेटी की ओर से पहनकर माला पहनाकर और सदस्यता रशिद काट कर माटी के पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल किया गया।
Advertisement
शामिल होने वालों में मुख्य रूप से सफीउल्लाह अंसारी, मुस्तफा अंसारी, फिरोज अंसारी, मो. सरफराज, यासीन अंसारी, नूर हसन अंसारी, हुसैन अंसारी, मसउवर अंसारी, आफताब आलम, जावेद अंसारी, गुलाम गौस, सदाम अंसारी, तबरेज आलम, हारुण अंसारी, तौहीद अंसारी, इनाम अंसारी, असगर अंसारी, ज़ुबैर अंसारी, इताज अंसारी, रमेश राम, फौज अहमद, संजय राम, नन्दू नट, हसनैन अंसारी, अकलीम अंसारी, उमर अंसारी, नसीर अंसारी, नबी हुसैन अंसारी, बसीर अंसारी, नूरजहां अंसारी, सलीम अंसारी आदि का नाम शामिल है। ...................... 500 लोगों के बीच किया गया कंबल वितरण गढ़वा : रंका प्रखंड केखपरो में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की ओर से 500 वृद्ध एवं सहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया।
Advertisement
मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि हेमंत सरकार में कोई भी गरीब एवं सहायक व्यक्ति ठंड से नहीं ठिठुरेगा। जितने भी गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोग हैं सभी को ठंड से बचाव के लिए कंबल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैसे लोग जो आज कंबल लेने नहीं आ सके और उन्हें कंबल की आवश्यकता है वे झामुमो के पदाधिकारी से संपर्क करें। निश्चित रूप से ऐसे असहाय लोगों को कंबल दिया जाएगा। मौके पर झामुमो के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play