मझिआंव :
प्रखंड क्षेत्र के ब्लॉक रोड एवं मेंन रोड में अवैध रूप से चल रहे क्लिनिक पर छापामारी जिला के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा: अशोक कुमार सिंह के द्वारा बुधवार को किया गया।
छापामारी के बाद की श्री सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि मझिआंव मे अवैध रूप से क्लिनिक चलाए जा रहे हैं, जिसमें पहले छापामारी डॉक्टर नेयाज अहमद के ब्लॉक रोटी स्थित क्लीनिक में किया गया, जहां पर कोई नहीं मिला। इसके बाद उनके आवास पर छापामारी की गई ,जिसमें दवा सहित अन्य कई जांच की गई।डा:नेयाज से प्रमाण पत्र दिखाने का निर्देश दिया गया ,पर उन्होंने दो चिकित्सक का नाम बताया ,जिसके नाम पर क्लीनिक चलाने की बात कही। परंतु उन्होंने यह भी बताया कि अभि वे संतुष्ट नहीं हुए हैं, पूण: कार्रवाई करते हुए आगे की कार्रवाई करने की बात कही।
वही दूसरी छापामारी मझिआंव -सुंडीपुर मुखय सड़क के मझिआंव कन्या मध्य विद्यालय के समिप महाबीर अल्ट्रासोनोग्राफी में भी की गई।
इस मामले में सीएस ने बताया कि अल्ट्रासोनोग्राफी में कौन सा डॉक्टर के नाम पर चलता है, जांच के समय कोई भी चिकित्सक नहीं थे ,तथा मरीज मौजूद थे।प्रमाण पत्र की मांग की गई तो 2026 तक रजिस्ट्रेशन होने की बात बताई गई। किस डॉक्टर के नाम पर रजिस्ट्रेशन है कौन डॉक्टर बैठते हैं यह विस्तार पूर्वक जांचों उपरांत दोनों क्लीनिक पर कार्रवाई करने की बात कही। दोनों छापामारी में प्रमाण के तौर पर तस्वीर भी लिया गया है। इस टीम में रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोविंद प्रसाद सेठ भी उपस्थित थे।
छापामारी की भनक लगते हैं अवैध रूप से चलने वाले क्लीनिक के संचालक अपना-अपना दुकान बंद कर फरार हो गए तथा हड़कंप मच गया।