मेराल : एसडीओ विजय कुमार ने बुधवार को डीलरों के शिकायत पर प्रखंड के एफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया। जांच के दौरान एसडीओ के साथ वीडियो जागो महतो अंचल अधिकारी यशवंत नायक प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी मौजूद थे।

जांच के दौरान कई गड़बड़ी पाया। जिस पर एसडीओ ने नाराजगी व्यक्त किया। साथ ही एजीएम सतीश सिंह को फटकार भी लगाया।इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ विजय कुमार ने कहा कि प्रखंड के कुछ डीलरों द्वारा डीसी से शिकायत किया गया था उन्होंने बताया कि गोदाम प्रबंधक द्वारा कम खाद्यान्न देने की शिकायत की गई थी । उसी के आधार पर खाद्यान्न गोदाम का जांच की गई। एसडीओ विजय कुमार ने कहा कि जांच के दौरान स्टॉक पंजी, वितरण पंजी, तथा खाद्यान्न के रखरखाव आदि की जांच की गई जो असंतोष जनक पाया गया।
स्टॉक पंजी सत्यापित नहीं होने तथा क्लोज नहीं किए जाने एवं गोदाम में रखे गए खाद्यान्न के बोड़ा को लेकर एसडीओ ने असंतोष व्यक्त किया। इस दौरान मौके पर उपस्थित डीलरों से भी खाद्यान्न उठाव को लेकर पूछताछ की गई। डीलर को दिए जाने वाले खाद्यान्न का मौके पर वजन कराया गया जो सही था। एसडीओ विजय कुमार ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है जांच प्रतिवेदन डीसी शेखर जमुआर को सौंपी जाएगी। इस अवसर पर अंचल निरीक्षक कपिल देव मांझी डीलर अध्यक्ष महादेव रजक 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद डीलर दशरथ राम सुनील कुमार गुप्ता बिगावन राम ईशहाक अंसारी, सुनील गुप्ता कृष्णकांत सिंह, आदि लोग उपस्थित थे।