भवनाथपुर : खरौधी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर राजी के पिपरी टोला में हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गये। घायलों में अवधेश राम की पत्नी राजो देवी,पुत्र सतेंद्र कुमार और धीरेंद्र कुमार का नाम शामिल है। परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया, जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर अभिनीत विश्वास के द्वारा इलाज किया जा रहा है।

घटना के संबंध में परिजन विष्णु देव राम ने बताया पुरानी जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी लखन राम पत्नी लालती देवी,पुत्र अरविंद राम पत्नी सुमन देवी,गोविंद राम,रविन्द्र राम,झुरई राम,बलराम राम सहित अन्य ने मिलकर लाठी-डंडा और पत्थर से मारपीट किया।