मझिआंव :
थाना क्षेत्र के मझिआंव -सुंडीपुर मेन रोड के चंद्रवंशी पेट्रोल पंप के समीप एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर मझिआंव आ रहें दो युवकों को अज्ञात वाहन ने सोमवार के रात्रि में धक्का मार कर फरार हो गया। जिसे गस्ती में चल रहे हैं पुलिस ने उक्त दोनों घायल युवक को रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराईं।
उक्त दोनों घायल पलामू जिला के उटांरी रोड थाना क्षेत्र के लहर बंजारी गांव निवासी30 वर्षीय सुनिल प्रजापति तथा भदुमा गांव निवासी अमेरिका ठाकुर के 35 वर्षीय पुत्र पिंटू ठाकुर का नाम शामिल है। दोनों घायल युवकों को रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार डा:वीर प्रताप सिंह एवं सहयोगी राकेश ठाकुर के द्वारा किया गया।
स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक के द्वारा एंबुलेंस 108के द्वारा सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।इधर इस संबंध मे घायल पिंटु ठाकुर ने बताया कि वे दोनों मोटरसाइकिल से मझिआंव आ रहे थे इसी दौरान चंद्रवंशी पेट्रोल पंप के समिप एक वाहन ने धक्का मारते हुए फरार हो गया।